Monday 27 January 2020

2015 से लेकर 2020 तक साल का पहला शतक जड़ने वाले खिलाड़ी, सिर्फ 1 भारतीय है लिस्ट में शामिल

क्रिकेट में हर नए मैच के साथ नए रिकॉर्ड बनते है इनमे से एक रिकॉर्ड साल का पहला शतक लगाने का भी होता हैं। आज हम आपको ऐसे ही 6 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2015 से लेकर 2020 तक वर्ष का पहला वनडे शतक जड़ा हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

साल 2015 : (महेला जयवर्धने 104)

2015 का पहला शतक 11 जनवरी को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच क्रिस्चर्च मे खेले गए मैच में महेला जयवर्धने के बल्ले से आया था। जयवर्धने ने 107 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 104 रन की पारी खेली थी।

Copyright Holder: Cricket Stats

साल 2016 : (रोहित शर्मा 171*)

वर्ष 2016 का पहला वनडे शतक रोहित शर्मा के बल्ले से निकला था। 12 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के मैदान पर रोहित शर्मा ने 163 गेंदों में 13 चौके और 7 छक्के सहित नाबाद 171 रन बनाए थे। इसके अलावा उसी मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने भी 149 रन की शतकीय पारी खेली थी।

Copyright Holder: Cricket Stats

साल 2017 : (मैथ्यू वेड 100*)

साल 2017 के पहला शतक ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड के बल्ले से निकला था। 13 जनवरी को पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्बेन में वेड ने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।

Copyright Holder: Cricket Stats

साल 2018 : (केन विलियमसन 115)

2018 का पहला ODI शतक न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ वेलिंगटन में जड़ा था। उस मैच में विलियमसन ने 117 गेंदों में 115 रन बनाएं थे।

Copyright Holder: Cricket Stats

साल 2019 : (मार्टिन गुप्टिल 138)

वर्ष 2019 का पहल एकदिवसीय शतक न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने श्रीलंका के खिलाफ माउंट मूँगनूई में 138 रन बनाकर जड़ा था। उसी मैच में श्रीलंका के कुशल परेरा ने भी 102 रन की शतकीय पारी खेली थी।

Copyright Holder: Cricket Stats

साल 2020 : (क्रेग विलियम्स 129*)

2020 का पहला शतक डेविड वॉर्नर ने नही बल्कि नामीबिया के खिलाड़ी क्रेग विलियम्स ने 8 जनवरी को ओमान के खिलाफ लगाया था। विलियम्स ने 94 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए नाबाद 129 रन बनाएं थे।