Monday 27 January 2020

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में 26 छक्के लगाने वाला दुनिया का इकलौता बल्लेबाज, जानिए नाम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज 24 जनवरी से न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली है। न्यूजीलैंड के मैदान बाकी देशों के मुकाबले थोड़े छोटे होते हैं जिस वजह से वहां चौके छक्के ज्यादा देखने को मिलते हैं। आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं।
4. मोहम्मद हफीज (16 छक्के)

Copyright Holder: CRIC TIMES
मोहम्मद हफीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 टी-20 मैच खेले हैं जिनमें 34.33 की औसत और 131.21 की स्ट्राइक रेट से 412 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। मोहम्मद हफीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में 43 चौके और 16 छक्के लगाए हैं।
3. डेविड मलान (16 छक्के)

Third party image reference
डेविड मलान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 टी-20 मैच खेले हैं जिनमें 64.00 की औसत और 157.63 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। डेविड मलान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में 29 चौके और 16 छक्के लगाए हैं।
2. क्रिस गेल (16 छक्के)

Copyright Holder: CRIC TIMES
क्रिस गेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 टी-20 मैच खेले हैं जिनमें 36.85 की औसत और 150.00 की स्ट्राइक रेट से 258 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। क्रिस गेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में 22 चौके और 16 छक्के लगाए हैं।
1. इयोन मोर्गन (26 छक्के)

Third party image reference
इयोन मोर्गन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 टी-20 मैचों में 35.33 की औसत और 146.20 की स्ट्राइक रेट से 424 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। इयोन मोर्गन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में 31 चौके और 26 छक्के लगाए हैं।
रोहित शर्मा ने लगाए हैं इतने छक्के-

Copyright Holder: CRIC TIMES


रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 टी-20 मैच खेले हैं जिनमें 14 चौके और 9 छक्के लगाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने 24.75 की औसत और 130.26 की स्ट्राइक रेट से 198 रन बनाए हैं।