Tuesday 28 January 2020

हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले शरीर में दिखाई देने लगते हैं ये 5 बदलाव, नजरअंदाज नहीं करें


Third party image reference
हार्ट हमारे शरीर का मुख्य अंग है। हार्ट हमारे पूरे शरीर में खून और ऑक्सीजन की सप्लाई करता है। लेकिन आजकल की गलत जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोगों को हार्ट अटैक की बीमारी हो रही है। अधिकतर लोगों का यही मानना है कि हार्टअटैक अचानक से होने वाली बीमारी है। शरीर की कोई भी बीमारी अचानक से नहीं होती है। हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर इसके संकेत बता देता है। आइए जानते हैं। हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले शरीर में दिखाई देने लगते हैं ये 5 बदलाव, कभी भी नजरअंदाज नहीं करें।
हार्ट अटैक आने के संकेत
1. पैरों या अन्य अंगों में सूजन
हार्ट हमारे शरीर में खून की सप्लाई करता है। और जब खून की सप्लाई में कोई बाधा आती है तो शरीर के अंगों पर सूजन आने लगती है। और यह हार्ट अटैक आने का संकेत हो सकता है।

Third party image reference
2. सांस लेने में तकलीफ होना
हार्ट से ऑक्सीजन जब फेफड़ों में अच्छे से नहीं पहुंचती है तो सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। यह भी हार्ट अटैक आने का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज नहीं करें।
3. सीने में दर्द और जलन
लंबे समय से सीने में दर्द और जलन की समस्या होना भी हार्ट अटैक आने का संकेत हो सकता है। ऐसा संकेत दिखाई देने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

Third party image reference
4. शरीर में कमजोरी और थकान
बिना काम किए शरीर में हमेशा कमजोरी और थकान रहना भी हार्ट अटैक आने का संकेत हो सकता है। हार्ट पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करता है। और जब शारीरिक अंगों में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छे से नहीं हो पाती है तो शरीर में कमजोरी और थकान आ जाती है।

Third party image reference
5. चक्कर आना
हार्ट दिमाग में भी ऑक्सीजन की सप्लाई करता है। और जब दिमाग में पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है तो चक्कर आने लगते हैं। और व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है। यह भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।