Monday 16 December 2019

धोनी ने साक्षी को कहा- देखकर भी नहीं पढ़ पा रही हो, शेयर किया VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी धोनी का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो पुराना है पर मजेदार है। इस वीडियो में धोनी और साक्षी एक एड शूटिंग के लिए किसी पेट्रोल पंप पर नजर आ रहे हैं। साक्षी कोई डायलॉग बोलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वह बार-बार अटक जाती हैं। इसके बाद धोनी फ्रेम में आते हैं और कहते हैं कि देखकर भी पढ़ नहीं पा रही तो डिलीवर कैसे करोगी।
इस वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने कैप्शन दिया है- ब्लास्ट फ्रॉम पास्ट... जब आप डायरेक्टर से बोलो कि वह डायलॉग बोल के दिखाए। और वह भी तब जब वह लगातार कह रही हो कि किना आसान डायलॉग है, आपको इसे एक टेक में करना चाहिए। समय पंख लगाकर उड़ जाता है। इस बात को एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है।


बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। वर्ल्ड कप के बाद उनके संन्यास को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।