बीते दिनों टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा ने अपने बॉयफ्रेंड असादुद्दीन (असद) से शादी रचाई। इस शाही शादी में कई सितारें शामिल हुए। बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स भी अनम मिर्जा की शादी में पहुंचे। इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा का भी शामिल हैं। राम चरण के साथ उनकी पत्नी उपासना भी शादी में पहुंची थीं इस दौरान कपल बॉलीवुड सेलेब्स के साथ खूब टाइम स्पेंड करता दिखा। अब राम चरण तेजा का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वो बॉलीवुड गाने पर थिरकते दिख रहे हैं।
वीडियो में राम चरण, ऋतिक रोशन के फेमस गाने घुंघरू पर फराह खान और सानिया मिर्जा के साथ खूब नाचते हुए दिख रहे हैं। वेडिंग सेरेमनी में साउथ के स्टार राम चरण ने डांस परफॉर्मेंस भी दी। एक्टर की पत्नी उपासना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भारी डिमांड पर!' फराह खान ने भी इंस्टाग्राम पर राम चरण के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपना नया बेस्ट फ्रेंड बताया है। बता दें कि सानिया मिर्जा और फराह खान काफी अच्छे दोस्त हैं।
बीते दिनों सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें और खूब वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। शादी में असदु्द्दीन ने सुनहरे रंग की शेरवाली और पगड़ी पहनी हुई थी। वहीं अनम ने पर्पल और पिंक रंग की गहरे काम वाली पोशाक पहनी हुई थी। अनम की शादी को लेकर पिछले महीने से माहौल बना हुआ था। शादी से पहले बैचलरेट पार्टी भी दी गई थी। वहीं मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी।
अनम ने 2016 में की थी पहली शादी
अनम ने 2016 में हैदराबाद के कारोबारी अकबर राशिद से शादी की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन चली नहीं। 2 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं असदुद्दीन पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेट खेलते हैं लेकिन अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। वे पिछले साल गोवा की रणजी टीम में चुने गए थे जिस पर काफी विवाद भी हुआ था।