Thursday 19 December 2019

IPL 2020 Auction: पैट कमिंस बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, केकेआर ने 15.5 करोड़ मे खरीदा

आईपीएल 2020 की नीलामी में 19 दिसंबर को कोलकाता में जारी है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है।
उनके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में खरीदा, वहीं मुंबई इंडियंस ने नाथन कुल्टर नाइल को 8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया है।
भारत की ओर से पीयूष चावला (चेन्नई सुपर किंग्स) 6.75 करोड़, जबकि रॉबिन उथप्पा 3 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स के हो चुके हैं। चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी अनसोल्ड रहे हैं।
अब तक कौन कितने में बिका:
क्रिस लिन (मुंबई इंडियंस) - 2 करोड़
इयोन मोर्गन (कोलकाता नाइट राइडर्स) - 5.25 करोड़
रॉबिन उथप्पा (राजस्थान रॉयल्स) - 3 करोड़
जेसन रॉय (दिल्ली कैपिटल्स) - 1.5 करोड़
आरोन फिंच (आरसीबी) - 4.40 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब) - 10.75
क्रिस वोक्स (दिल्ली कैपिटल्स) - 1.5 करोड़
पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स) - 15.5 करोड़
सैम करेन (चेन्नई) - 5.5 करोड़
क्रिस मॉरिस (आरसीबी) - 10 करोड़
एलेक्स कैरी (दिल्ली कैपिटल्स) - 2.40 करोड़
जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स) - 3 करोड़
नाथ कुल्टर नाइल (मुंबई इंडियंस) - 8 करोड़
शेल्डन कॉट्रेल (किंग्स इलेवन पंजाब) - 8.5 करोड़
पीयूष चावला (चेन्नई सुपर किंग्स) - 6.75 करोड़
राहुल त्रिपाठी (केकेआर) - 60 लाख
प्रियम गर्ग (हैदराबाद) - 1.90 करोड़
विराट सिंह (हैदराबाद) - 1.9 करोड़
वरुण चक्रवर्ती (केकेआर) - 4 करोड़
यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) - 2.40 करोड़
दीपक हुडा (पंजाब) - 50 लाख
अनुज रावत (राजस्थान) - 80 लाख
आकाश सिंह (राजस्थान) - 20 लाख
कार्तिक त्यागी (राजस्थान) - 1.30 करोड़
ईशान पोरेल (पंजाब) - 20 लाख
एम सिद्धार्थ (केकआर) - 20 लाख
रवि बिश्नोई (पंजाब) - 2 करोड़
शिमरॉन हेटमायर (दिल्ली) 7.75 करोड़
डेविड मिलर (राजस्थान) 75 लाख
सौरव तिवारी (मुंबई) - 50 लाख
मिचेल मार्श (हैदराबाद) - 2 करोड़
जेम्स नीशाम (पंजाब) - 50 लाख
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी में कुल 338 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां दांव खेल रही हैं। इन 332 खिलाड़ियों को पंजीकृत कराए गए 997 खिलाड़ियों में चुना गया है, जिसमें से 186 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 143 विदेशी हैं।