
बता दें, हिंदी गाने के इंग्लिश लिरिक्स को ब्रावो ने अपनी आवाज दी है, जिसमें वह भारतीय वेशभूषा में भी नजर आ रहे हैं। गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि क्रिकेट में रहते हुए भी ब्रावो की म्यूजिक के प्रति रुचि देखी गई। ब्रावो ने Champion, Round the World, DJ Bravo Champion, Love You baby, Land of Champion, chalo chalo EDM Mix जैसे तमाम गानों को अपनी आवाज दी है। यही नहीं वह अब हिंदी भी बोलने लगे है। उन्हें भारत काफी ज्यादा पसंद है।