इन दिनों निकयंका अपना हनीमून मनाने कैरेबियन गए हुए हैं। इससे पहले ये नवविवाहित जोड़ा स्विजरलैंड भी गया था। जहां से इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हुई थीं। अब निकयंका की कैरेबियन से कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों के बीच बहुत ही अच्छी केमिस्ट्री दिख रही है।
इन तस्वीरों से पहले भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मस्ती करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। प्रियंका द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में निक हाथ में सिगार पकड़े हुए हैं और प्रियंका उनके साथ पोज दे रही हैं। इसके साथ ही एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा समुंद्र के किनारे बिकनी पहनकर झूला झूल रही है। अपनी पत्नी प्रियंका को मस्ती में झूला झूलते हुए देख कर निक ने उनका वीडियो बनाया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा ट्रेड कर रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि कैरेबियन में हनीमून मनाना प्रियंका के लिए एक सरप्राइस था। प्रियंका नहीं जानती थी कि निक हनीमून मनाने के लिए प्रियंका को कैरेबियन ले जाने वाले हैं। ये ट्रिप अकेले ही निक ने प्लान की थी। इस ट्रिप के बारे में जब प्रियंका को जब पता चला वे अचंभित रह गई। प्रियंका को कैरेबियन ट्रिप के बारे में तब तक नहीं पता चला, जब तक कि उनकी फ्लाइट वहां लैंड नहीं कर गई। फ्लाइट से उतरने के बाद निक की ओर से प्रियंका को बढ़ाकर प्राइस मिला कि वे कैरेबियन में है।