Friday 6 December 2019

हिचकी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करे ये उपाय

हिचकी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करे ये उपाय
कई बार इंसान हिचकी आने से परेशान हो जाता है। अक्सर हिचकी डायफ्राम का एक अनियंत्रित संकुचन है जो कि एक मिनट कई बार आ सकता है। ये एक बार शुरू होती है तो बंद होने का नाम ही नहीं लेती है, डायफ्राम में संकुचन होते ही हम सांस लेते हैं जिसके बाद वोकल कॉर्ड अचानक बंद होते है जिसके कारण एक विशेष आवाज निकलती है।
अपनाएं ये घरेलु उपाय:
# हिचकी कम करने के लिए सांसों को रोक कर रखना सबसे आसान उपाय होता है। यह खून में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा बढ़ाता है, जो मन को विचलित करता है और हिचकी को रोक देता है।
# चीनी खाने से वेगस नर्व उत्तेजित होते हैं जिससे हिचकी रोकने में मदद मिलती है। चीनी को 5 मिनट तक मुंह में रखें जब तक वह पूरी तरह ना घुल जाए। फिर उस पानी को निगल जाएं।
# नींबू हिचकी को रोकने का एक निश्चित तरीका होता है। नींबू का खट्टा स्वाद नसों को शांत करता है जिससे हिचकी आना बंद हो जाता है। नींबू की कुछ बूंद अपने मुंह में डालें।