Sunday, 1 December 2019

इस अभिनेता को बीच में टोकते हुए, दीपिका ने किया रणबीर कपूर और आलिया की शादी का खुलासा


Third party image reference
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर के चर्चे इन दिनों जोरों पर है| अक्सर दोनों एक दूसरे के परिवार के साथ नजर भी आ जाते हैं| इनकी शादी को लेकर भी अफवाहें उड़ती रहती हैं| कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर आलिया और रणवीर की शादी का एक फर्जी निमंत्रण पत्र खूब वायरल हो रहा था लेकिन अब दीपिका पादुकोण ने रणवीर-आलिया की शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। दरअसल एक डिजिटल मंच पर सिनेमा पर चर्चा के लिए रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, मनोज बाजपाई, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विजय सेतुपति और विजय देवरकोंडा इकट्ठा हुए थे|

Third party image reference

Third party image reference
इस दौरान विजय देवरकोंडा ने दीपिका और आलिया दोनों को अपना क्रश बताया| उन्होंने दीपिका और आलिया की तरफ इशारा करते हुए कहा मैं बिना किसी झिझक से कह सकता हूं कि यह दोनों बहुत से लोगों की क्रश हैं| दीपिका की शादी हो गई, लेकिन तभी उनको बीच में टोकते हुए दीपिका ने कहा कि आलिया भी अभी शादी करने जा रही है| इस बात से चौक कर आलिया ने कहा, आपने इस बात का ऐलान क्यों कर दिया| इस पर दीपिका ने बात को घुमाते हुए कहा कि उन्होंने तो सिर्फ विजय देवरकोंडा की प्रतिक्रिया जानने के लिए ऐसा कहा है| बात चाहे जो भी हो इसके बाद से रणबीर और आलिया की शादी के चर्चे एक बार फिर से शुरू हो गए हैं| दोनों आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम कर रहे हैं और अक्सर इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं| ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Third party image reference

Third party image reference