Thursday 26 December 2019

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की क्रिसमस डेट वायरल

मुंबई : अभिनेता अजरुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की क्रिसमस मनाते वक्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अजरुन और मलाइका ने बुधवार को क्रिसमस मनाने के लिए जैसे ही पहुंचे, दोनों की साथ वाली तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इस जोड़े को क्रिसमस का जश्न मनाने केलिए मलाइका की मां के घर की ओर जाते हुए देखा गया।त्योहार के कपड़ों में यह जोड़ा बेहद आकर्षक लग रहा था। अजरुन ने डार्क ग्रे कलर का स्वेटशर्ट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने डेनिम की जींस और काले रंग के जूते और चश्मा पहन रखा था। मलाइका ने आउटिंग के लिए नेवी ब्लू रंग का वेलवेट रोपर चुना। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ बहु-रंगीन स्टिलेटोस के साथ अपने लुक को पूरा किया। इस समारोह में मलाइका के बेटे अरहान खान भी शामिल रहे। क्रिसमस की शाम मलाइका और अजरुन सैफ अली खान और करीना कपूर खान की पार्टी में भी शामिल हुए।