Monday 16 December 2019

'साथ निभाना साथिया' की राधा की हुई सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड . टीवी के फेमस सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में राथा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भाविनी पुरोहित ने हाल ही में सगाई की है। सगाई की तस्वीरें भाविनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें उनके मंगेतर उनके साथ नजर आ रहे हैं।

सगाई के बाद एक्ट्रेस ने मंगेतर धवल दवे के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें भाविनी और धवल दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था।

एक्ट्रेस ने कहा, हमने अपने रिश्ते को ऑफिशियली ऐलान कर दिया है। मेरे लिए यह शादी अरेंड मैरिज ही है। क्योंकि सगाई पर लड़के वाले लड़की के घर जाते हैं और मेरे पापा ने हम दोनों को मिलवाया था। इसके बाद हमारा मैसेज पर एक-दूसरे से बात करना शुरू हो गया।
शादी के बारे में बात करते हुए भाविनी ने बताया, फिल्म हमारी शादी की डेट तो तय नही हुई है। हो सकता है कि हम अगले साल शादी कर लें।

काम की बात करें तो भाविनी ने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरीयल 'साथ निभाना साथिया' से की थी। इसके बाद वो जाना न दिल से दूर में नजर आईं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरों से भाविनी अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं।