Wednesday 18 December 2019

ऋतिक रोशन के हाथों चॉक्लेट खाते हुए दीवानी नजरों से निहारती नजर आयी दीपिका पादुकोण, वीडियो वायरल कैब विवाद पर रंगोली चंदेल ने लगाई महेश भट्ट को फटकार, पूजा भट्ट के साथ विवादित तस्वीर शेयर की

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन दुनिया के सबसे हैंडसम शख्स का खिताब अपने नाम कर चुके है और उनकी पर्सनालिटी की दीवानी पूरी दुनिया है। करोड़ों महिला फैंस उन्हें सिर्फ एक बार देखकर ही मंत्रमुग्ध हो सकती है और ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ।
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने ऋतिक रोशन की पिछली रिलीज़ एक्शन-ड्रामा फिल्म वॉर की जमकर तारीफ की थी उन्होंने इस फिल्म में ऋतिक के परफॉरमेंस को "डेथ बाय चॉकलेट" का टैग दिया था।
अब सोशल मीडिया पर एक विदे वायरल हो रहा है जिसमे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आ रहे है। साथ ही ऋतिक इस वीडियो में दीपिका को चॉक्लेट खिलाते भी दिखाई दे रहे है। दीपिका बॉलीवुड के ग्रीक गॉड को एकटक निहारती नजर आ रही है।
ये वीडियो पीआर पर्सन रोहिणी अय्यर के घर की पार्टी का है और इस में देखा जा सकता है कि दीपिका और ऋतिक एक दुसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताते नजर आ रहे है। बता दें, फिल्म, 'वॉर' की तारीफ करते हुए, दीपिका ने कहा था, "@iHrithikin वॉर डेथ बाय चॉकलेट फ्रॉम कॉर्नर हाउस जैसी है! ... जस्ट सायिंग।"
ऋतिक रोशन के फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने कमैंट्स में लिखा है कि ये जोड़ी जल्द एक साथ परदे पर होनी चाहिए। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है दीपिका की विश हुई पूरी , ऋतिक ने दी डेथ बॉय चॉक्लेट ट्रीट।
बता दें बीते कुछ समय से ख़बरें आ रही कि दीपिका और ऋतिक रोशन जल्द एक फिल्म में साथ नजर आने वाले है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हां पर फैंस जरूर चाहते है कि ये जोड़ी जल्द सिल्वर स्क्रीन पर नजर आये।
देखिये इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन :
1.
2.
3.
4.
5.
6.