Tuesday 3 December 2019

हैदराबाद में मिली एक और महिल की जली हुई लाश

हैदराबाद में मिली एक और महिल की जली हुई लाश
तेलंगाना के हैदराबाद में 27 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की चर्चा पूरे देश में है। सोशल मीडिया पर लोग गुस्से जरा रहे हैं। वहीं साइबराबाद के जिस इलाके में प्रियंका की लाश मिली थी, वहीं एक और अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला है। असिस्टेंट पुलिस कमिशनर अशोक कुमार गौड़ के मुताबिक, राहगिरों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।
प्रियंका रेड्डी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
इस बीच, साइबराबाद पुलिस ने प्रियंका रेड्डी केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने पहले प्रियंका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, उसी दौरान दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उनके शव को जला दिया गया था। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं प्रियंका के परिजन का आरोप है कि पुलिस इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के बजाय सीमा क्षेत्र में उलझी रही और उनसे अनर्गल सवाल पूछती रही। अगर समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो उनकी बेटी जिंदा होती।
याद आया दिल्ली का निर्भया कांड
महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या और शव को जलाने की घटना ने 2012 के दिल्ली निर्भया कांड के जख्मों को हरा कर दिया। उस साल 16 दिसंबर की रात आरोपियों ने निर्भया के साथ चलती बस में दुष्कर्म किया था। लगभग दो हफ्ते तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद निर्भया ने 29 दिसंबर को सिंगापुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया था।