Monday 9 December 2019

पत्नी से बेवफाई करते दो बार पकड़े गए थे शत्रुघ्न सिन्हा, इस अभिनेत्री संग था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अब कांग्रेस पार्टी में हैं। लंबे समय से भाजपा के स्टार प्रचारक और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके शत्रुघ्न का आज जन्मदिन है। शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक सफर साल 1992 में शुरू हुआ। जब वह नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के राजेश खन्ना के खिलाफ खड़े हुए। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव हार गए लेकिन पार्टी में उनकी जगह समय के साथ खास होती चली गई।
शत्रुघ्न सिन्हा 1996-2008 तक दो बार राज्यसभा सांसद रहे। साल 2009 में पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार चुनाव जीता। साल 2014 में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने 55 फीसद वोट पाकर जीत दर्ज तो की लेकिन मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से वह भाजपा से नाराज हो गए और तब से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा के बॉलीवुड करियर और निजी जीवन पर बात करें तो, साल 2016 जनवरी में प्रकाशित हुई 'एनिथिंग बट खामोश' किताब में रीना रॉय और शत्रुघ्न के रिलेशनशिप के बारे में कई बातें लिखी गई है। शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर आधारित इस किताब की लेखक भारती एस प्रधान ने वह वाकया भी बताया है, जब शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की शादी की बात सुनकर बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोए थे।
देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले शत्रुघ्न ने पारस (1971), दोस्त (1974), काला पत्थर (1979), दोस्ताना (1980) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। शादी के कई सालों बाद तक भी वो रीना राय से मिलते रहे थे। उनके जीवन पर आधारित किताब 'एनिथिंग बट खामोश' में इस बात का जिक्र भी किया गया है।
एक अंग्रेजी पत्रिका के कवर लॉन्च के कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें उनकी पत्नी पूनम ने दो बार रंगे हाथों पकड़ा है। शत्रुघ्न ने बताया कि पहली बार पकड़े जाने पर उनकी पत्नी पूनम ने उन्हें हल्की-फुल्की चेतावनी देकर छोड़ दिया था लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जब वो दूसरी बार अपनी पत्नी को धोखा देते पकड़े गए, तो उनकी पत्नी ने उन्हें अपने बच्चों के बारे में सोचने को कहा। इसके बाद वो बिल्कुल बदल गए।

रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की पहली मुलाकात फिल्म 1972 में फिल्म 'मिलाप' के सेट पर हुई। कालीचरण फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। शत्रुघ्न ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि रीना के साथ मेरा रिश्ता पर्सनल रहा है। लोग कहते हैं कि शादी के बाद मेरी भावनाएं रीना के लिए चेंज हो गईं। लेकिन दरअसल यह बढ़ गई थीं। मैं खुशनसीब हूं कि रीना ने अपनी जिंदगी के सात साल मुझे दिए हैं।