Tuesday, 3 December 2019

प्रियंका रेड्डी: शव के पास मिले ये अहम सुराग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रियंका रेड्डी: शव के पास मिले ये अहम सुराग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी के हैदराबाद में 27 साल की एक महिला के साथ रेप करने के बाद ज़िंदा जलाने की घटना सामने आई है। घटना हैदराबाद के आउट स्कर्ट्स में तब घटी, जब डॉ. प्रियंका रेड्डी उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इस घटना में कुछ और भी आरोपियों के शामिल होने का अंदेशा हैं।
पुलिस को शव के पास से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जो इस हत्याकांड को सुलझाने में काफी मददगार साबित होंगे। जानकारी के मुताबिक अपनी हत्या से कुछ देर पहले प्रियंका रेड्डी ने अपनी बहन को फोन मिलाया था और उसको बताया था कि वह बेहद डरी हुई है।
जब प्रियंका के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है।
उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर प्रियंका के शव की पहचान की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और सुराग के लिए पास के टोल गेट के सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग कर रहे हैं।

ये है पूरा मामला

तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक पशुचिकित्सक युवती की हत्या आग लगाकर कर दी। उसका जला शव गुरुवार को पाया गया। प्रियंका रेड्डी का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया।
प्रियंका रेड्डी शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। प्रियंका ने बुधवार को अपनी बहन को कॉल कर कहा कि उसका दोपहिया वाहन घर लौटने के दौरान टूट गया है।
प्रियंका ने अपनी बहन से कहा कि वह डरी हुई है। जब प्रियंका के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया।
पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर प्रियंका के शव की पहचान की है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और सुराग के लिए पास के टोल गेट के सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें…