Friday 27 December 2019

असल जिंदगी में ऐसे दिखते हैं बॉर्डर फिल्म के किरदार


21 साल पहले 'बॉर्डर' फिल्म में सनी देओल ने जिस मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था शनिवार को उनका निधन हो गया है। मेजर कुलदीप वह शख्सियत हैं जिनकी 1971 में लोंगेवाला युद्ध के दौरान सैन्य टुकड़ी ने बहादुरी का प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया था
जाबाज सिपाही के निधन की खबर से भारत में शोक की लहर है। कहा जाता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 का युद्ध समाप्त होने वाला था। तभी मेजर कुलदीप को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की फौज लोंगेवाला चौकी की ओर बढ़ रही हैं। इस चौकी की सुरक्षा की जिम्मेदारी कुलदीप सिंह के पास थी। मेजर के पास उस वक्त 90 जवान थे जिसमें से 30 गश्त पर गए थे। यानी कि 120 जवानों के साथ बड़ी फौज का सामना करना मुश्किल था, फिर भी वह पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेरने में कामयाब रहे। 

मेजर कुलदीप ने हार नहीं मानी और उन्होंने पाकिस्तान के 12 टैंक तबाह कर दिए थे और पाकिस्तान सैनिकों को 8 किलोमीटर दूर खदेड़ दिया था। इस युद्ध में पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई थी। इसी जाबाज योद्धा पर आधारित 'बॉर्डर' फिल्म में सनी देओल का रोल था। यह फिल्म भारत पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध पर आधारित थी। 

'बॉर्डर' फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, तब्बू, राखी के अलावा कई और एक्टर्स थे। यह फिल्म सुपहिट हुई थी। इस फिल्म को जे पी दत्ता ने डायरेक्ट किया था।