Monday 16 December 2019

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की फोटो पर किया ये कमेंट

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल यानी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)-मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।
जब अर्जुन-मलाइका ने अपना रिश्ता कबूल किया है तब से ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट तो करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटोज (Instagram Photos) पर कुछ ऐसा लिख दिया कि सभी दंग रह गए। इस कमेंट के जरिए मजाक में ही ठीक अर्जुन ने मलाइका को ट्रोल कर डाला (Arjun Kapoor Troll Malaika Arora)। हालांकि अर्जुन के कमेंट पर मलाइका ने भी बड़े कूल अंदाज में रिप्लाई किया।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा हाल ही में Irish band U2 के जोशुआ ट्री टूर कॉन्सर्ट अटेंड करने पहुंची थीं। ये कॉन्सर्ट मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार शाम आयोजित हुआ था। इस ईवेंट में ऋतिक रोशन, अनुराग कश्यप, मीरा राजपूत, इलियाना डीक्रूज, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सचिन तेंदुलकर व उनकी पत्नी अंजली जैसे महान हस्तियां पहुंची थीं। इस कॉन्सर्ट में बैंड के मेंबर्स बोनो, द एज, एडम क्लेटॉन व लैरी मुलेन जूनियर ने अपनी परफॉर्मेंस से इस रात को यादगार बना दिया।