Wednesday 18 December 2019

इन बॉलीवुड सितारों को हैं गंदी आदतें, एक तो टॉयलेट में करता है ये काम

बॉलीवुड सितारों के बारे में आप ज्यादातर बातें जानते होंगे। बॉलीवुड के कई सितारे बहुत अच्छे हैं, जो हमेशा लोगों की मदद करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के 4 सितारों की गंदी आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आप अनजान होंगे। आइए जानते हैं

जितेंद्र 

Jeetendra

जितेंद्र एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेता है। इनको जंपिंग जैक भी कहा जाता है। लेकिन आपको यह जानकर बहुत ही हैरानी होगी कि जितेंद्र टॉयलेट में जाकर खाते हैं। मीडिया की खबर के मुताबिक, जितेंद्र बाथरूम में जाकर पपीता खाते हैं।

जॉन अब्राहम 

John Abraham

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है और इनकी फिल्में लोगों को बहुत पसंद भी आती हैं। जॉन अब्राहम को तेज गति से बाइक चलाने का बहुत शौक था। लेकिन जब उनके साथ दुर्घटना हुई तो उन्होंने यह आदत छोड़ दी। पर इसके बाद जॉन अब्राहम को पैर हिलाते रहने की आदत लग गई। अपनी इस आदत को जॉन अभी तक नहीं छोड़ पाए हैं। कई बार उनकी इस आदत की वजह से शूटिंग भी प्रभावित हो जाती है।

सुष्मिता सेन 

Sushmita Sen

सुष्मिता सेन 40 की उम्र पार कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक कुंवारी हैं। एक समय में सुष्मिता बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्री हुआ करती थी। बता दें कि सुष्मिता को शराब पीने और सिगरेट पीने की आदत है। इस बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इतना ही नहीं सुष्मिता को खुली छत पर नहाने की आदत है। उनको बाथरूम में नहाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। खबरों के मुताबिक, सुष्मिता ने इसके लिए अपने घर की छत पर खास इंतजाम किया हुआ है। ताकि वे खुले आसमान के नीचे नहा सकें।

शाहिद कपूर 

shahid kapoor

शाहिद कपूर को कॉफी पीने की बुरी आदत है। शाहिद बहुत ज्यादा कॉफी पीते हैं और अगर उन्हें ज्यादा समय तक कॉफी ना दी जाए तो उन्हें बेचैनी महसूस होने लगती है। शाहिद की इस आदत की वजह से सभी को बहुत ज्यादा परेशानी होती है।