Thursday 12 December 2019

वीरेंद्र सहवाग की ABCD से क्यों गायब हैं UV, कारण जानकर खुश हो जाएंगे

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग अक्सर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में होते हैं। वीरेंद्र सहवाग अपने चुटीले ट्वीट के कारण चर्चा में भी रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अंग्रेजी की वर्णमाला के 24 अक्षर शेयर किए हैं, जिसमें से उन्होंने U और V जानबूझकर छोड़ दिया है। इसके पीछे जो कारण है वो काफी मजेदार है।
दरअसल, वीरेंद्र सहवाग ने एक अनोखा ट्वीट करते हुए भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। इसी को लेकर सहवाग ने अंग्रेजी वर्णमाला का सहारा लिया है, जिसमें से UV को अलग कर दिया है। बाकी अक्षरों को एक साथ लिखा है। पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि सिक्सर किंग युवराज सिंह को सभी लोग यूवी (UV) के नाम से जानते हैं।
सहवाग ने किया है कुछ ऐसा ट्वीट
टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले और वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट में लिखा है, "A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T W X Y Z, आपको बहुतायत में मिल जाएगा, लेकिन UV एक very one rare one है। जन्मदिन की शुभकामनाएं युवराज सिंह। जब सब मुश्किल हो जाता है, तब यूवी जा रहा होता है। हमेशा खुश रहो यूवी।"
आपको बता दें, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह का इंटरनेशनल करीब-करीब साथ में शुरू हुआ था। यहां तक कि लंबे समय तक वे टीम का हिस्सा रहे। दोनों ने साथ में सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और एमएस धौनी की कप्तानी में खेला। युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग साल 2007 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप और साल 2011 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा थे।