जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वास्तुशास्त्र के अनुसार घोड़ा ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है इसलिए घर में इसकी तस्वीर, पेंटिंग, शोपिस या मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। मगर, इसे सही तरीके और दिशा में लगाना बहुत जरूरी है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए घर में घोड़े की कैसे तस्वीर लगानी चाहिए।
वास्तु दोष को करता है दूर
घोड़े की तस्वीर वास्तुदोष को भी ठीक करने में मदद करती है। घर या ऑफिस में 7 घोड़ों वाला शोपीस या तस्वीर लगाने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इसे उत्तर-पूर्वी दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
करियर
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घोड़े को ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऑफिस या घर में इसकी तस्वीर लगाने से करियर के लिए अच्छा होता है। करियर में सफलता पाने के लिए घोड़े की तस्वीर को घर व ऑफिस में दक्षिण दिशा में लगाए।
नहीं होती धन की कमी
माना जाता है कि जिस घर में घोड़ों की तस्वीर लगी होती है वहां कभी धन- संबंधी समस्या नहीं होती। उस घर पर सदा लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है। इसके लिए घोड़े की तस्वीर को घर के मुख्य हॉल के दक्षिणी दीवार पर लगाएं। याद रखें तस्वीर घर के अंदर आते हुए मुख वाले घोड़े की होनी चाहिए।
नेगेटिविटी होती है दूर
घोड़े की तस्वीर या पेटिंग लगाने से घर का वातावरण भी शांत और पॉजिटिव रहता है। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों में एकता भी बनी रहती है लेकिन इसके लिए दक्षिण दिशा में ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें सफेद घोड़ा जरूर हो।
पति-पत्नी में बढ़ता है प्यार
अगर आपके बीच हमेशा अनबन बनी रहती हैं तो बेडरूम में दो जोड़े वाले घोड़े की तस्वीर लगाएं। इससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
वास्तु दोष: घर में क्यों लगाई जाती है 7 घोड़ों की तस्वीर? । जनता से रिश्ता
Reviewed by Admin
on
December 04, 2019
Rating: