Tuesday, 3 December 2019

हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: पुलिस रिमांड कॉपी में सामने आए वो खौफनाक 6 घंटे, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

हैदराबाद। तेलंगाना की महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में रविवार को और जानकारी सामने आई है, जिसका शव गुरुवार सुबह हैदराबाद के बाहरी इलाके में अधजली अवस्था में मिला था। तेलंगाना के शमशाबाद में बुधवार रात को 26 वर्षीय महिला पशुचिकित्सक को चार लॉरी श्रमिकों द्वारा बेरहमी से गैंगरेप कर मार डाला था। चारों आरोपियों को शुक्रवार को साइबराबाद पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों को 15 दिन की रिमांड में भेज दिया गया था। 

सभी आरोपी 18 से 25 साल की उम्र के

आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ (पीले रंग की टी-शर्ट में फोटो में), जोलू शिवा (सफेद शर्ट में), जोलु नवीन (नीली शर्ट में), और चेन्ना केशवल्लु (नारंगी शर्ट में) के तौप पर हुई है। रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी मोहम्मद अरीफ (25) ड्राइवर का काम करता है। आरिफ 10 तक पढ़ा है। वह 2012 से 2015 तक साइबराबाद के कुकटपल्ली इलाके में एक ऑटो चालक के रूप में काम किया। वह 2017 से लॉरी चालक के रूप में काम कर रहे थे।

घटना रात 10 से सुबह 4 बजे तक के बीच में अंजाम दी गई

नवीन और शिवा की आपस में रिश्तेदारी है। वहीं चेन्ना केशवल्लु की साल भरे पहले ही इसकी शादी हुई है। वह यहां लॉरी पर काम करता था। चारों आरोपी बचपन के दोस्त हैं। आरोपी मोहम्मद आरिफ ट्रक ड्राइवर है, बाकी तीनों क्लीनर हैं। आरोपियों में कोई 18 साल का, कोई 20 का तो कोई 22 का है। इस खौंफनाक घटना की अब पुलिस रिमांड कॉपी सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि, घटना रात 10 से सुबह 4 बजे तक के बीच में अंजाम दी गई।

घटना की पुलिस रिमांड कॉपी

27 नवंबर- बुधवार
5:30 PM:मुख्य आरोपी और लॉरी चालक आरिफ ने बुधवार शाम को शराब की कई बोतलें खरीदीं। इसके बाद चारों आरोपियों ने शमशाबाद टोल प्लाजा के पास लॉरी के केबिन में बैठकर शराब पी।
6PM: चार दोषियों ने लॉरी के बगल में एक महिला को अपनी स्कूटर पार्क करते देखा, जो तब एक क्लिनिक के लिए जा रही थीं। जिसके बाद चारों ने महिला के खिलाफ साजिश रची। जिसके नवीन ने डॉक्टर की स्कूटी की को पंचर कर दिया।
9PM: आरिफ और अन्य तीन आरोपियों ने स्कूटर से लगभग 5 किलोमीटर दूर थोंडापल्ली जंक्शन में अपनी लॉरी खड़ी की। 9.18 बजे जब डॉक्टर वापस लौटी तो देखा कि पिछला टायर पंचर हो गया। 9.30 बजे शिवा ने उसकी मदद करने की पेशकश की और डॉक्टर से मरम्मत के बहाने स्कूटर पर ले लिया। वह कुछ समय बाद वापस आया और डॉक्टर को बताया कि सभी मरम्मत की दुकानें बंद हैं।

ऐसे रची खौंफनाक साजिश

जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को पकड़ लिया और उसे ट्रक के पास एक अलग परिसर में खींच लिया। जिसके बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया। जिसके बाद नवीन ने महिला को चिल्लाने से रोकने के लिए शराब पिला दी। जिसके बाद चारों आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी रेप किया। जिसके चलते महिला बेहोश हो गई। जब डॉक्टर फिर से होश में आई तो वह फिर चिल्लाने लगी, जिसके बाद उन्होंने तय किया कि उसे मार देते हैं। जिसके बाद आऱिफ ने महिला का नाक और मुंह दबा लिया। दम घुटने के चलते महिला डॉक्टर की मौत हो गई।

शव को 27 किमी दूर ले जाकर जलाया

इसके बाद नवीन ने महिला डॉक्टर का फोन, घड़ी और पावर बैंक रख ली। जिसके बाद चारो आऱोपियों ने महिला के शव को ट्रक में डाल दिया और उस जगह से फरार हो गए।इसके बाद शिवा और नवीन स्कूटी को चलाकर ले गए। रास्ते में उन्होंने एक बोतल पेट्रोल खरीदा। उसके बाद आरोपी शव को 27 किमी दूर नेशनल हाईवे 44 पर बन रहे पुल के नीचे ले गए। जहां पर उन्होंने पेट्रोल डालकर शव को चला दिया। इसके बाद सुबह के चार बजे के आसपास अपने घर चले गए।