Sunday 8 December 2019

पाकिस्तान में रहते हैं इन 5 बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल, सलमान को देख आप भी खा जाएंगे धोखा

बॉलीवुड सितारों की लोकप्रियता देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी ज्यादा है। यहां तक कि हमारी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इन कलाकारों की बड़ी फैन फॉलोइंग है। आजकल सोशल मीडिया पर अक्सर इन स्टार्स के हमशक्ल की तस्वीरें वायरल होती रहती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हमशक्ल से मिलवाने जा रहे हैं जो पाकिस्तान में रहते हैं।

1. सलमान खान


Third party image reference
पाकिस्तान में सलमान खान के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वहां पर भी अगर सलमान की फिल्में रिलीज होती है तो सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ जाती है। पाकिस्तान में उनके एक फैन ने बिल्कुल उन्हीं की तरह लुक अपनाया हुआ है। वह हमेशा भाईजान की तरह चश्मा, हेयर स्टाइल और ब्रेसलेट पहने हुए घूमता है। हुबहू सलमान की तरह दिखने वाला इस शख्स के साथ कई लोग सेल्फी भी लेते हैं।

2. प्रियंका चोपड़ा


Third party image reference
प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काफी जाना पहचाना है। पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री जाले सरहदी को उनका हमशक्ल कहा जाता है। जाले सरहदी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तब कई लोगों ने कहा है कि वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं और उनकी बॉडी डबल बन सकती हैं। आज भी लोग सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देख ऐसे कमेंट करते रहते हैं।

3. रणवीर सिंह


Third party image reference
पाकिस्तान के रहने वाले हमाद शोएब की शक्ल अभिनेता रणवीर सिंह से मिलती है। चाल-ढाल से लेकर रंग-रूप, हेयर स्टाइल सब कुछ रणवीर सिंह से मिलता है, यहां तक कि वो दाढ़ी भी रणवीर जैसी ही रखते हैं। कई बार पार्टी या फिर इवेंट में उन्हें देखकर लोग रणवीर सिंह समझ बैठते है।

4. सोनाक्षी सिन्हा


Third party image reference
पाकिस्तानी मॉडल और टीवी एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी काफी हद तक बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की तरह लगती हैं। दोनों के माथे और जबड़ों की बनावट मिलती जुलती है। इस बात का अंदाजा आप इस तस्वीर को देखकर लगा सकते हैं।

5. जॉन अब्राहम


Third party image reference
पाकिस्तानी अभिनेता और मॉडल आदिल हुसैन भी हूबहू जॉन अब्राहम की तरह दिखते हैं। आदिल हुसैन एक कामयाब टीवी कलाकार है और साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।