Wednesday 18 December 2019

50 करोड़ का बंगला, 3.29 करोड़ की कार, 68 लाख के जूते और 307 करोड़ का मालिक है ये एक्टर

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म सिम्बा को लेकर चर्चा में है। सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ये फिल्म 4 दिनों में 96.35 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म जल्दी ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वैसे बता दे रणवीर पिछले 8 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। इन 8 सालों में उन्होंने महज 14 फिल्में ही की है। लेकिन इसके बावजूद रणवीर काफी आलिशान लाइफ जीना पसंद करते है। रणवीर 50 करोड़ के बंगले में रहते है और 3.29 करोड़ की कार से चलते है। इतना ही नहीं रणवीर के पास रणवीर के पास 68 करोड़ की कीमत के जूतों का भी कलेक्शन है।

जानिए रणवीर सिंह की कीमती चीजों के बारे में।


307 करोड़ के मालिक है रणवीर

रणवीर बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी मशहूर है। रणवीर करीब 307 करोड़ रुपए की सम्पत्ति के मालिक है। रणवीर एक फिल्म के लिए करीब 15 से 16 करोड़ रुपए चार्ज करते है। वहीं विज्ञापन फिल्मों के जरिए भी वे अच्छी खासी कमाई कर लेते है। रणवीर ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी की है। इस शादी में रणवीर ने जमकर पैसा खर्च किया था।

मुंबई में बंगले


रणवीर ने दीपिका से शादी के बाद मुंबई में 50 करोड़ का एक बंगला खरीदा है। रणवीर और दीपिका बहुत जल्दी इस बंगले में शिफ्ट होने वाले है। इसके अलावा रणवीर के गोवा स्थित बंगले की कीमत 9 करोड़ रुपए है। फिलहाल रणवीर मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित एक सी फेसिंग फ्लैट में रहते है। रणवीर ने इस फ्लैट को 15 करोड़ रुपए में खरीदा था।

कार कलेक्शन


रणवीर के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार एस्टन मार्टिन रैपिड की कीमत 3.29 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास 2.05 करोड़ की लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, 1.07 करोड़ की जगुआर एक्सजेएल 1.04 करोड़ की टोयेटा लैंड क्रूज परडो 83 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंच जीलेएस जैसी कारें भी है। रणवीर की विंटेज बाइक की कीमत 6.8 लाख रुपए है।

कार ही नहीं जूतों का भी है कलेक्शन


रणवीर के पास कार के अलावा जूतों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। रणवीर के कलेक्शन में करीब 68 लाख की कीमत के एक हजार जूते है। रणवीर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म की सफलता से खुश होकर डायरेक्टर रोहित शेट्टी रणवीर को बतौर गिफ्ट 5 लाख रुपए की घडी गिफ्ट में दी है।

8 साल में किया 14 फिल्मों में काम



रणवीर ने साल 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था जिसके बाद वे सिम्बा, पद्मावत बाजीराव मस्तानी दिल धड़कने दो गुंडे रामलीला और लेडीज वर्सेस रिकी बहल जैसी फिल्मों में काम कर चुके है। रणवीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय की शूटिंग में बीजी है।