Monday 9 December 2019

विवादों में फंसने के वावजूद सुपरहिट हो गया यह 5 फिल्में, नंबर 1 कई राज्यों में किया गया था बैन

दोस्तों, ऐसा कहा जाता है कि जब कोई फिल्म विवादों में आता है तो उस फिल्म के कमाई का असर कम हो जाता है क्योंकि ज्यादातर उस फिल्म के अपोजिट खड़ा हो जाते हैं| लेकिन ऐसी भी फिल्में है, जो विवादों में आने के बाद भी वह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया| तो चलिए आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बतायेंगे, जो विवादों में फंसने के वावजूद सुपरहिट हो गया|

1.पद्मावत :- दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावत' साल 2018 की सबसे विवादित फिल्म है लेकिन विवादों में घिरे रहने के वावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई किया| इस फिल्म को गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बैन भी कर दिया गया था| 215 करोड़ के लागत में बनी फिल्म ने 585 करोड़ का कारोबार किया और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गया|

2.माय नेम इज खान :- साल 2010 में करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'माय नेम इज खान' को राजनितिक विवादों का सामना करना पड़ा| फिल्म में शाहरुख़ खान और काजोल मुख्य भूमिका थे| शाहरुख के लिए यह फिल्म करो या मरो की तरह थी जिसके लिए शाहरुख़ उस समय सभी राजनितिक पक्षों के सामने खड़े होने लगे| काफी लम्बे समय तक विवाद चलने के वाबजूद 'माय नेम इज खान' उस समय 223 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही|

3.गदर: एक प्रेम कथा :- साल 2001 की सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' भी विवादों से बच नहीं पाई थी| फिल्म तारा (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) की कहानी थी| तारा सिख थे और सकीना मुस्लिम| तारा, सकीना के मांग में सिंदूर लगाकर उन्हें अपनी पत्नी बना लेता है| इस फिल्म को लेकर भारत के विभिन्न मुस्लिम लोगों ने विरोध किया था| लोगों का आरोप था कि फिल्म में कई ऐसी चीजें दिखाई गई हैं, जो मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काती हैं| इन सबके वाबजूद ग़दर उस समय 133 करोड़ की कमाई कर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई| आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं|

4.उड़ता पंजाब :- इस फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में हैं| यह फिल्म को साल 2016 की सबसे ज्यादा विवादित फिल्म मानी जाती है क्योंकि फिल्म में अलिया भट्ट को बिहार का लुक दिया गया था और वह भी सबसे लोकल लुक था और फिल्म में आलिया की भाषा पर भी सवाल किया गया था क्योंकि फिल्म में आलिया का भाषा बिहार का मुख्य भाषा लग नहीं रहा था| विवादों में घिरे रहने के वावजूद 40 करोड़ में बनी फिल्म ने 96.26 करोड़ का कारोबार किया|

5.मद्रास कैफे :- जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' 2013 में रिलीज से पहले विवादों में आ चुकी थी| तमिलनाडु से जुड़े हुए कुछ तमिल संगठनों ने इस फिल्म का विरोध किया था| फिल्म में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण और लिट्टे को आतंकी संगठन के रूप में पेश किए जाने को लेकर तमिलर इयक्कम और निजी कॉलेजों के छात्रों ने विरोध व्यक्त किया इसके वाबजूद 'मद्रास कैफे' 100 करोड़ से ज्यादा कमाने में कामयाब रही|