Wednesday 18 December 2019

23 दिसंबर को रिलीज होगा 'पंगा' का ट्रेलर, अश्विनी अय्यर ने सोशल मीडिया पर शेयर की कविता

निर्देशक अश्विनी अय्यर ने अपनी आगामी फिल्म 'पंगा' के ट्रेलर रिलीज की घोषणा कर दी है। यह फिल्म लम्बे समय से सुर्खियों में है। फिल्म का ट्रेलर 23 दिसंबर को जारी किया जायेगा। इसकी घोषणा अश्विनी ने सोशल मीडिया पर की है। इसके साथ ही अश्विनी ने एक कविता ट्विटर पर शेयर किया है।
अश्विनी अय्यर के इस ट्वीट को नीना गुप्ता ने भी रीट्वीट किया है। इसके कैप्शन में नीना ने लिखा-'सचमुच जो सपने देखते हैंं वो पंगा लेते हैं #पंगा का ट्रेलर 23 दिसंबर को आ रहा है!'
अश्विनी का यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अश्विनी अय्यर ने हाल ही में शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अश्विनी फिल्म 'निल बट्टे सन्नाटा' और 'बरेली की बर्फी' से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद फिल्म 'पंगा' लेकर आ रही हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में कंगना एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में हैं। कंगना पहली बार स्पोर्ट्स फिल्म का हिस्सा बनेंगी। फिल्म में कंगना के अलावा जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। फिल्म 'पंगा' 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।