Thursday 5 December 2019

सन 2019 में बदली इन 5 आम लोगों की किस्मत और रातों-रात स्टार बन गए

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो नाम और पैसा कमाने के लिए पूरी जिंदगी मेहनत करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी किस्मत अचानक बदल जाती है और वे रातों-रातों मशहूर हो जाते हैं। वर्तमान समय में लोकप्रिय होने का सबसे बड़ा माध्यम है सोशल मीडिया। एक बार अगर किसी वजह से कोई इंटरनेट पर वायरल हो जाता है तो उसकी पूरी जिंदगी ही बदल जाती है। सन 2019 खत्म होने को है और इस साल भी ऐसा कई लोगों के साथ हुआ है। उनके ढेरों फैंस हैं और वो अच्छा पैसा भी कमा रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस साल सोशल मीडिया सेनसेशन बनने वाले ऐसे 5 लोगों पर।

1. रानू मंडल


Third party image reference
कभी रेलवे स्टेशन पर बैठकर गाना गाया करती थी रानू मंडल। एक दिन स्टेशन से उनका एक वीडियो सामने आया, जो वायरल हो गया। इसमें वो लता मंगेशकर का सुपरहिट सॉन्ग 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए नजर आ रही थीं। लोगों ने उनकी आवाज इतना पसंद किया कि वह रातोंरात एक सेलिब्रिटी बन गई। हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। इसके बाद उन्हें रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में भी बुलाया गया। आज उन्हें कई सारे इवेंट में भी सपोर्ट किया जाता है और जल्द ही उनकी बायोपिक मूवी भी बनने जा रही है।

2. विपिन साहू


Third party image reference
अचानक एक दिन सोशल मीडिया पर पैराग्लाइडिंग करते हुए एक लड़के का पोस्ट जमकर वायरल हुआ था। विपिन साहू नाम का यह लड़का हाथ में सेल्फी स्टिक पकड़कर आसमान में वीडियो बना रहा था। वो ऊपर जाकर घबरा जाता है और बार-बार गाइड से एक ही बात बोलता है- ‘भाई तू लैंड करा दे! चाहे तो 100-200 रुपये ज्यादा ले ले लेकिन लैंड करा दे।’ ये पोस्ट विपिन के भाई ने फेसबुक पर डाला था जिसके बाद ये वायरल हो गया।

3. अहमद शाह


Third party image reference

Third party image reference
अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपको यह बच्चा जरूर याद होगा। इंटरनेट पर इस क्यूट बच्चे को लेकर कई जोक्स भी बनाए गए थे। गोल-मटोल से इस बच्चे के वीडियो पल भर में वायरल हो जाते हैं और लाखों लोग इसे पसंद करते हैं। इस बच्चे का नाम अहमद शाह है और वो पाकिस्तान में रहता है। फेमस होने के बाद भारत में लोग इसे पाकिस्तानी तैमूर कहने लगे। अहमद 4 साल का है और इस उम्र में ही वह सोशल मीडिया का स्टार बन गया है। पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।

4. दीपिका घोष


Third party image reference
5 मई 2019 को हैदराबाद और बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेले गए क्रिकेट मैच में हर शख्स की निगाह एक लड़की पर आकर टिक गई थी। लाल रंग का टॉप और जीन्स पहनकर आई इस लडक़ी ने कैमरामैन का ध्यान अपनी तरफ ऐसा खींचा कि मैच खत्म होने तक लड़की की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम दीपिका घोष है।

5. रीना द्विवेदी


Third party image reference

Third party image reference
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सोशल मीडिया पर पीली साड़ी वाली अफसर रीना द्विवेदी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। ड्यूटी के दौरान पीली साड़ी में उनका स्टाइलिश लुक देख हर कोई दीवाना हो गया। बस उसके बाद वह लोगों के बीच इतनी पॉपुलर हो गई कि उनको कई सारे फिल्मों के ऑफर भी आए। अब वो टिकटोक पर भी वीडियो बनाती हैं।