Sunday, 1 December 2019

पता नहीं घर वालों ने क्या सोचकर रखे इन सितारों के ऐसे निकनेम, नंबर 1 को सब बुलाते हैं लोलो

हर व्यक्ति का एक पेट नेम यानी निकनेम होता है दोस्तों आपका भी निकनेम होगा। आपको भी घर पर आपके असली नाम से नहीं बल्कि निकनेम से बुलाते होंगे। ठीक वैसे ही बॉलीवुड सितारों को भी घर पर उनके निकनेम से बुलाया जाता है। आज हम उन बॉलीवुड सितारों की बात करने जा रहे हैं जिनके निकनेम बहुत फनी हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आता है तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।
6. ऐश्वर्या राय

Third party image reference
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या राय का निकनेम सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लगता है। ऐश्वर्या को घर पर सब गुल्लू कहकर पुकारते हैं।
5. शाहिद कपूर
Third party image reference
बॉलीवुड के लिए कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर घर वालों के लिए शाशा हैं। इन दिनों शाहिद कपूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। उनके पास कोई बड़ा फिल्म प्रोजेक्ट नहीं है।
4. वरुण धवन

Third party image reference
बॉलीवुड के सबसे गुड लुकिंग एक्टर में से एक वरुण धवन को कोई पप्पू कहकर कैसे बुला सकता है। जी हां दोस्तों उन्हें घर पर सभी लोग पप्पू-पप्पू कहकर पुकारते हैं। वैसे आप वरुण धवन को किस नाम से बुलाना पसंद करेंगे नीचे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
3. रणबीर कपूर

Third party image reference
रणबीर कपूर का निकनेम सुनने में किसी ब्रांड जैसा लगता है। जी हां दोस्तों रणबीर कपूर की मां नीतू और उनके दोस्त उन्हें रेमंड कहकर पुकारते हैं। इसके अलावा उन्हें गंग्लू और डब्बू जैसे नामों से भी बुलाया जाता है।
2. सोनम कपूर

Third party image reference
सोनम कपूर को यह नाम शायद उनकी लंबी कद काठी की वजह से मिला है। पिता अनिल कपूर बेटी सोनम कपूर को घर पर जिराफ कहकर बुलाते हैं। फिल्मों से दूर इन दिनों सोनम कपूर अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
1. करिश्मा कपूर

Third party image reference
90 के दशक में लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर को शायद ही आप इस निकनेम से बुलाना पसंद करेंगे। दोस्तों बता दें कि घर वालों ने उनका निकनेम लोलो रखा है। घर पर सब उन्हें इसी नाम से बुलाना पसंद करते हैं।