Third party image reference
5. लव सिन्हा - लव सिन्हा बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार शत्रुघन सिन्हा के बेटे है। लव सिन्हा का जन्म 5 जून 1983 को पटना में हुआ था। उनकी एक बहन और एक भाई है। उनकी बहन हिंदी सिनेमा की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हैं। उनके भाई का नाम नाम कुश सिन्हा है। आपको बता दें कि लव सिन्हा अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 मे रिलीज हुई फिल्म 'सदियां' से की थी, और इसके बाद उन्हे लगभग 8 सालों बाद दूसरी फिल्म 'पलटन' मिली जो साल 2018 मे रिलीज हुई थी।
Third party image reference
4. महाक्षय चक्रवर्ती - यह बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं महाक्षय ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म जिमी से की। जो कुछ खास नहीं रहीं। उसके बाद वह विक्रम भट्ट की फिल्म हॉन्टेड 3 डी में नज़र आएं। फिल्म दर्शकों को थोड़ा बहुत डराने में कामायब साबित हुई। इसके बाद महाक्षय लूट, तुक्का फिट, एनिमी और इश्केदारियां में भी नज़र आएं, लेकिन ये फ़िल्में दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम रहीं।
Third party image reference
3. करण कपूर - बॉलीवुड के गुजरे जमाने के सुपरस्टार शशि कपूर का बॉलीवुड को दुनियाभर मे पहचान दिलाने मे बहुत अहम योगदान रहा है, लेकिन इनके बेटे करण कपूर को बॉलीवुड मे कोई पहचान नही मिल पाई। करण कपूर ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1978 मे फिल्म 'जुनून' से की थी, और 1988 मे इनकी 5वीं और आखिरी फिल्म 'अफसर' रिलीज हुई थी।
Third party image reference
2. पुरू राजकुमार - राजकुमार बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार थे, जिनके डायलॉग बोलने का अंदाज आज भी फैंस की पहली पसंद बना हुआ है, लेकिन इनके बेटे को बहुत ही कम लोग जानते है। इनके बेटे पुरू राजकुमार ने बॉलीवुड मे साल 1996 मे रिलीज हुई फिल्म 'बाल ब्रह्मचारी' से अपना डेब्यू किया था, लेकिन अब तक बॉलीवुड मे कोई कामयाबी नही मिली है।
Third party image reference
1. शादाब खान - अमजद खान ने अपने करियर मे 130 फिल्मों मे काम किया था, लेकिन इनके बेटे शादाब खान का बॉलीवुड करियर बहुत ही बेकार रहा। शादाब खान ने साल 1996 मे रिलीज हुई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' मे बार काम किया था, और यह फिल्म उनकी पहली और आखिरी फिल्म है।