Thursday, 21 November 2019

यदि इस एक खिलाड़ी को खरीद ले अम्बानी तो IPL-2020 की सबसे मजबूत टीम बन जाएगी मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का रोडमैप अब हर फ्रेंचाइजी टीम तैयार कर रही है। फ्रेंचाइजी टीमों के बीच ट्रेडिंग हो चुकी है और इसके अलावा टीमों ने अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भी सौंप दी है। अब सबकी नजर 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन पर टिकी है। इस बीच हाल ही में मुंबई इंडियंस के क्रिकेट डायरेक्टर चुने गए जहीर खान ने बताया कि क्यों टीम ने तो तेज गेंदबाजों को ट्रेड किया।
यदि इस एक खिलाड़ी को खरीद ले अम्बानी तो IPL-2020 की सबसे मजबूत टीम बन जाएगी मुंबई इंडियंस



आईपीएल की ट्रेडिंग विंडो के दौरान टीम ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, वेस्टइंडीज के शेरफाने रदरफोर्ड और मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को टीम से जोड़ा है। इसके साथ ही टीम ने युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय और बल्लेबाज सिद्धेश लाड को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स को दे दिया।



मुंबई इंडियंस फिलहाल मजबूत टीम नजर आ रही है लेकिन फिर भी मुंबई को ऊपरी क्रम के लिए एक बल्लेबाजों को शामिल करने की जरुरत है। इसी क्रम में मुंबई इंडियंस यदि नीलामी के दौरान मार्टिन गुप्टिल को टीम में शामिल कर लेती है तो मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल-2020 की सबसे मजबूत टीम बन जाएगी। गुप्टिल आईपीएल के बहुत बड़े दिग्गज हैं।



रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, सूर्य कुमार यादव, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेनाघन, ट्रेंट बोल्ट।