Tuesday 19 November 2019

दारा सिंह के दिल के करीब थीं करीना कपूर खान, बेटी से भी ज्यादा करते थे प्यार

पहलवान और एक्टर दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 में पंजाब के अमृतसर में हुआ। दारा सिंह का पूरा नाम दारा सिंह रंधावा था। दारा सिंह ने कुश्ती से लेकर बॉलीवुड और राजनीति में भी अपना हाथ अजमाया। बताया जाता है कि दारा सिंह के दिल के करीब करीना कपूर रहती थी। वो उन्हें अपनी बेटी मानते थे। 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान वो करीना के स्वभाव से इतने इम्प्रेस थे, कि उन्हें करीना में अपनी बेटी नजर आने लगी। शूटिंग के दौरान वो करीना को बेटी ही कहते हुए बात करते थे। दारा सिंह को शाहिद कपूर के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद थी। उनका सबसे छोटा करियर राजनीति में रहा।
 दारा सिंह की शादीशुदा जिंदगी- दारा सिंह की शादी परिवारवालों ने उनकी उम्र से बड़ी लड़की से करा दी। शादी होने के बाद उनके सामने कई परेशानी थी, उनकी शादी तब हुई जब वो नाबालिग थे यानी 18 साल से भी कम उम्र में वो शादी के बंधन में बंध गए थे।
एक तरफ उन्हें पहलवानी का शौक और दूसरी तरफ शादीशुदा जिंदगी, दोनों को एक साथ लेकर चलना दारा सिंह के लिए उस समय आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी समझ के साथ अपने करियर और पति-पत्नी के रिश्तें को संभाला। वो महज 17 साल की उम्र में पिता बन गए।

कुश्ती के विजेता दारा सिंह- बात अगर कुश्ती की करें तो दारा सिंह ने 1947 में सिंगापुर में मलेशियाई चैम्पियन तरलोक सिंह को धूल चटा दी थी। 1954 में दारा सिंह ने भारतीय कुश्ती चैम्पियनशिप का खिताब जीता और इसके बाद वो कॉमनवेल्थ के चैम्पियन बने।
दारा सिंह को विश्व चैम्पियन किंग कांग के साथ हुई कुश्ती ने रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। इस कुश्ती में दारा सिंह ने 200 किलो वजन के किंग कांग को रिंग से बाहर फेंक दिया था।
किंग कांग को हराने के बाद उन्हें 'रुस्तम ए हिंद' का दर्जा दिया गया। ये दर्जा अभी तक किसी को भी नहीं मिला है। दारा सिंह ने अपने करियर में 500 से ज्यादा कुश्तियां की है और खास बात ये है कि सभी में जीत हासिल भी की है।

दारा सिंह का बॉलीवुड करियर- 1983 में उन्हें कुश्ती से संन्यास ले लिया। इस दौरान दारा सिंह ने कुश्ती के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ अजमाया। दारा सिंह की पहली फिल्म 1952 में 'संगादिल' रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ दिलीप कुमार और मधुबाला थी।
फिल्म 'जग्गा' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। दारा सिंह ने 146 फिल्मों में काम किया। दारा सिंह आखिरी फिल्म 'जब वी मेट' में काम किया। इस फिल्म में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर थे। उनके हनुमान के किरदार को कौन भूल सकता है। हनुमान का किरदार उन्होंने इतनी सिद्दत से निभाया कि लोग उन्हें असल में हनुमान मानकर पूजने लगे।

दारा सिंह का राजनीति करियर- यही नहीं, मंदिरों में उनकी हनुमान के लुक में फोटो लगी रहती थी और लोग उनकी पूजा करते थे। जब उन्होंने हनुमान का रोल किया, तब वो 60 साल की उम्र के थे। साल 2003 में दारा सिंह एक्टिंग और कुश्ती को छोड़ राजनीति में आ गए।
वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में राज्यसभा सांसद बने। वो साल 2003 से लेकर 2009 तक राज्यसभा के सांसद रहे। 7 जुलाई 2012 को दारा सिंह को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने 12 जुलाई 2012 को दम तोड़ दिया।