Saturday, 23 November 2019

बिना मेकअप पहचान में नहीं आती आंख मारकर स्टार बनने वाली लड़की, देर रात थकी हुई दिखीं

10 सेकंड के वीडियो से रातोंरात स्टार बनने वाली लड़की और मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अक्सर अपनी अदाओं और तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। गुरुवार देर रात प्रिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रिया येलो चेक शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स में दिखी।

Third party image reference
देर रात स्पॉट हुई प्रिया प्रकाश बिना मेकअप के थी। उन्होंने हल्का सा मेकअप कर रखा था जो ना के बराबर था। बिना मेकअप उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है। कमाल की बात यह है कि बिना मेकअप भी प्रिया प्रकाश बेहद क्यूट नजर आती हैं। हालांकि वह पहले से काफी बदल गई हैं, लेकिन आज भी उनकी क्यूटनेस बरकरार है।
Third party image reference
देर रात एयरपोर्ट पर इस मलयालम अभिनेत्री ने एक बैकपैक भी कैरी किया हुआ था वह काफी थकी हुई नजर आई। थके होने के बावजूद उन्होंने मीडिया के कैमरे के सामने मुस्कुरा कर पोज देने की कोशिश की।

Third party image reference
प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'ओरु अदार लव' से की थी। जिस 10 सेकंड के सीन में आंख मार कर प्रिया प्रकाश रातों-रात फेमस हुई थी, वह सीन उनकी पहली मलयालम फिल्म के एक गीत का ही वीडियो था। 10 सेकंड की क्लिप इतनी वायरल हुई थी कि प्रिया प्रकाश रातों-रात स्टार बन गई थी। आज उन्हें उसी क्लिप की बदौलत पहचाना जाता है।
प्रिया प्रकाश अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी है, लेकिन वह फिल्म मुश्किलों में पड़ गई है। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। फिल्म श्रीदेवी की मौत की काल्पनिक कहानी पर आधारित है।
Source: Viral Bhayani Instagram