मॉडलर और अभिनेता अर्जुन रामपाल का जन्मदिन 26 नवंबर को होता है। अर्जुन रामपाल को ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में देखा गया है। अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2001 में आई मल्टीस्टारर फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म दिवानापन में बतौर अभिनेता देखा गया, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स पर पिट गई। अर्जुन अभिनेत्री एश्वर्या राय के साथ फिल्म दिल का रिश्ता में दिखे थे। इस फिल्म के सभी गाने बड़े हिट साबित हुए थे लेकिन फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। इसके बाद अर्जुन को फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने शुरू कर दिए। वहीं केवल अर्जुन कपूर ही नहीं आठ ऐसे अभिनेता जिन्होंने बतौर मुख्य हीरो अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही बड़े फ्लॉप साबित हुए।आफताब शिवदसानी
हैंडसमनेस में एक-से-एक एक्टर को मात देने वाले एक्टर आफताब शिवदसानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी। इसके बाद वह बतौर एक्टर फिल्म मस्त में दिखाई दिए। फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा, कसूर और फुटपाथ में भी वह नजर आए। लेकिन इनकी कोई भी फिल्म सुपरहिट साबित नहीं हुई। इसके बाद वह अपने 30 साल के फिल्मी करियर में सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए।
डिनो मोरिया
डिनो मोरिया ने 1999 में आई फिल्म प्यार में कभी-कभी से अपने फिल्मों का सफर शुरू किया। इसके बाद वह साल 2000 में सुपरहिट फिल्म राज में नजर आए। लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। फिर वह कई फिल्मों सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए। डिनो आखिरी बार 2015 में आई फिल्म अलोन में एक छोटे से रोल में नजर आए थे।
विवेक ऑबरॉय
साल 2002 में फिल्म कंपनी से अपनी छाप छोड़ने वाल हैंडसम अभिनेता विवेक ऑबरॉय भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सके। हालांकि, विवेक ने दम, ओमकारा, मस्ती जैसी हिट फिल्में दी लेकिन उनको कभी एक सुपरस्टार के तौर पर नहीं देखा गया।
जुगल हंसराज
अभिनेता जुगल हंसराज को लोग ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें से जानते हैं, लेकिन इस फिल्म में वे एक सपोर्टिंग रोल में दिखे थे। फिल्म में लीड किरदार में शाहरुख खान थे। बता दें कि जुगल ने 1983 में आई फिल्म मासूम से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। लेकिन कई फिल्मों में काम करने के बाद भी जुगल को सुपरस्टार वाली कामयाबी हाथ नहीं लगी। उन्होंने फिल्म हुकूमत और कर्मा में भी काम किया है।
राहुल रॉय
90 के दशक के हैंडसम ब्वॉय राहुल रॉय पहली ही फिल्म आशिकी से बॉलीवुड के सुपरस्टार साबित हुए थे। लेकिन देखते ही देखते उनकी आने वाली सभी फिल्मे फ्लॉप होने लगी। फिल्म जुनून में भी उनके काम को सराहा गया था। कई फिल्मों में काम करने के बाद वह बॉलीवुड से दूर हो गए। बता दें कि उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस का पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वह 2007 में भारत छोड़ ऑस्ट्रेलिया में चले गए। जहां वह 8 साल रहे। बता दें कि राहुल अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू रशिया में नजर आने वाले हैं।

फरदीन खान
1998 में फिल्म प्रेम अग्न से अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता फरदीन खान की हैंडसमनेस भी किसी अभिनेता से कम नहीं है। साल 1998 में वह फिल्म प्रेम अग्न में नजर आए थे। साल 1998 से 2010 तक कई फिल्मों में काम करने के बाद भी उनकी कोई फिल्म हिट साबित नहीं हुई।
जायद खान
अभिनेता संजय खान के बेटे जायद खान ने 2003 में फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। अगर जायद की हैंडसमनेस की बात करें तो वह भी लंबी कद-काटी वाले एक्टर हैं। लेकिन उनका फिल्मी करियर देखा जाए तो कुछ खास नहीं है। वह अपनी ज्यादातर फिल्मों में फ्लॉप ही साबित हुए हैं। उन्होंने शाहरुख के साथ फिल्म मैं हूं ना में छोटे भाई का रोल किया था। हालांकि फिल्म पर लोगों का ध्यान गया था लेकिन जायद को फिर भी कामयाबी हासिल नहीं हुई।
मिलिंद सोमन
अभिनेता और मॉडलर मिलिंद सोमन की हैंडसमनेस की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। उनकी यह हैंडसमनेस उन्हें बड़ा मुकाम हासिल ना करा सकी। लेकिन म्यूजिक एलबम मेड इन इंडिया से सबको अपना दिवाना बनाने वाले मिलन बॉलीवुड में कभी सफल साबित नहीं हो पाए। उन्होंने फिल्मों में साल 2000 में आई फिल्म तरकीब से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। 16 दिसंबर, जु्र्म, प्यार की धुन जैसी कई फिल्मों में काम किया।