बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक तस्वीर को साझा किया है। उस तस्वीर में वह बेहद बूढ़े नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही पूरी तरह से वायरल हो चुकी है। लोग इस पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बहुत से लोग हैरान भी हैं। आपको बताना चाहते हैं कि असल में अर्जुन बूढ़े नहीं हुए हैं, बल्कि उनकी यह तस्वीर एक फोटोशूट का हिस्सा है। उन्होंने हाल ही में फोटोशूट करवाया है। इसे ओल्ड ऐज फोटोशूट के नाम से जाना जा रहा है, तभी अर्जुन कपूर बेहद बूढ़े नजर आ रहे हैं। मेकअप की सहायता से उन्हें बूढ़ा दिखाया गया है। फोटोशूट की एक तस्वीर को साझा करके अर्जुन कपूर ने अपने चाहने वालों को बताने की कोशिश की है कि वह बूढ़े होने पर कैसे दिखेंगे।
Third party image reference
वैसे बूढ़े होने पर भी को काफी स्मार्ट नजर आएंगे। फिलहाल वह असल में तो बूढ़े नहीं हुए हैं, उनकी वर्तमान उम्र 34 साल है। यह अभिनेता बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन में है। अपने रिश्ते को वह मान चुके हैं। दोनों अक्सर स्पॉट किए जाते हैं। वह दिन दूर नहीं है जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे से शादी कर बैठेंगे।
अगर बात करें वर्कफ्रंट की अर्जुन कपूर इन दिनों पानीपत फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते महीने अर्जुन कपूर शूटिंग के दौरान घायल भी हो गए थे। इस साल यह अभिनेता फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' में नजर आया, जिसमें उनके किरदार को काफी सराहा गया।