Saturday, 23 November 2019

इनाया ने की नकली गाय से दूध निकालने की कोशिश, गधे को देखने के लिए बैरियर से लटके तैमूर

बॉलीवुड के 2 सबसे पॉपुलर स्टार किड इन दिनों लंदन में खूब मजे कर रहे हैं। टाइटल पढ़कर तो आप समझ ही गए होंगे हम बात कर रहे हैं तैमूर अली खान और उनकी बहन इनाया खेमू की। तैमूर अली पिछले 1 महीने से जन्नत जैसी जगह लंदन के मजे ले रहे हैं, वही इनाया खेमू कुछ दिन पहले ही अपने माता-पिता के साथ लंदन पहुंची। इनाया की मां सोहा अली खान लंदन से अपनी बेटी और तैमूर की नादानी हरकतों की कई तस्वीरों को साझा कर चुकी हैं और अब उन्होंने कुछ और तस्वीरें साझा की हैं।

Third party image reference
एक तस्वीर में नादान इनाया नकली गाय के स्तन से दूध निकालने की नाकाम कोशिश करती हुई नजर आ रही है, ऐसा करती हुई वह बेहद प्यारी लग रही है, जिसे देखकर किसी के भी चेहरे पर स्माइल आ सकती है। दूसरी तस्वीर में नन्ही इनाया गधे को निहारती नजर आ रही हैं, उनके साथ तैमूर भी दिखाई पड़ रहे हैं। तैमूर इस तस्वीर से ज्यादा लाइमलाइट बटोर रहे हैं क्योंकि वह बैरियर से लटके हुए हैं। तैमूर गधे को बराबर से देखने के लिए बैरियर से लटके नजर आ रहे हैं।
Third party image reference
इससे पहले मम्मी सोहा ने इनाया खेमू की एक और तस्वीर साझा की थी, जिसमें इनाया अपने पिता कुणाल खेमू के साथ पाउट पोज कर रही हैं। इनाया हाथों में कलर लिए नजर आ रही हैं और वह पेपर पर किसी तस्वीर में कलर भर रही हैं। सिर पर लाल चश्मा लगाए इनाया काफी क्यूट लग रही हैं। उनके ठीक सामने पापा कुणाल बैठे हुए हैं, जो अपनी बेटी के सामने पाउट पोज कर रहे हैं।

Third party image reference
बॉलीवुड के ये दो नन्हे मुन्ने इनाया और तैमूर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। दोनों के ही नाम से सोशल मीडिया पर तमाम पेज बने हुए हैं, जिन पर तैमूर और इनाया की तस्वीरें शेयर की जाती रहती हैं। दोनों की तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
Source: Soha Ali Khan Instagram