टीवी के सितारों के बीच मशहूर यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने भी एंट्री ली है। हिंदुस्तानी भाऊ जब से सलमान खान के शो में आए तब से दर्शकों को कॉमेडी का डबल डोज मिल रहा हैं। उनके बात करने का तरीका बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त से मिलता-जुलता है जिसकी वजह से दर्शक उन्हें और पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको हिंदुस्तानी भाऊ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। साथ ही उनकी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी दिखाएंगे जिन्हें देखकर आप हैरान भी हो सकते हैं।ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि यूट्यूबर बनने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ एक पत्रकार थे। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के एक लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर रह चुके हैं। क्राइम पत्रकारिता के लिए उन्हें साल 2011 में बेस्ट चीफ क्राइम रिपोर्टर का खिताब भी मिल चुका है।

हिंदुस्तानी भाऊ ने अश्विनी पाठक नाम की लड़की से अरेंज मैरिज की थी। उनका एक बेटा है जिसका नाम आदित्या है। बेटे के नाम पर हिंदुस्तानी भाऊ एक गैर सरकारी संगठन भी चलाते हैं, जिसका नाम आदित्य युवा प्रतिष्ठान है। बिग बॉस के घर में आने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ यू-ट्यूब पर अपने भारत-पाकिस्तान के संबंधों और राष्ट्रवादी मुद्दों पर वीडियो साझा करते रहते थे। हिंदुस्तानी भाऊ अपने वीडियो में काफी गाली-गलौच भी करते दिखते थे।

आपको बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी अश्विनी पाठक इन दिनों चर्चा में हैं। हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने सोशल मीडिया पर चल रहे पति के खिलाफ गलत बयानों को लेकर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई गलत और फर्जी मैसेज वायरल हो रहे हैं।
इतनी ही नहीं कई लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का रिश्तेदार बताकर मीडिया में इंटरव्यू दे रहे हैं। जिस पर भाऊ की पत्नी का कहना है कि जो लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का भाई, बहन और आंटी बता रहे हैं वह सभी फर्जी हैं। इन सभी से उनका कोई रिश्ता नहीं है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि हिंदुस्तानी भाऊ के परिवार में पत्नी के अलावा उनकी मां, बेटा, सास, पिता और भतीजा हैं। अगर कोई दूसरा शख्स भाऊ का नाम लेकर फायदा उठाने या अफवाह फैलाने कि कोशिश करेगा तो इसके लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
अश्विनी ने मीडिया से ऐसे फर्जी लोगों के इंटरव्यू न लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, 'विकास पाठक के खिलाफ उनके किसी फर्जी रिश्तेदार के इंटरव्यू न लें और गलत संदेश और वीडियो को अपलोड ना करें, इससे विवाद पैदा होगा।' आपको बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने बिग बॉस 13 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर एंट्री की है।