आप सभी ने फिल्म चक दे इंडिया देखी होगी, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया था। फिल्म को काफी साल बीत चुके हैं और इतने सालों में फिल्म के कलाकार भी बदल चुके हैं। आज हम आपको इस फिल्म में खिलाड़ियों का किरदार निभाने वाले कुछ कलाकारों के बारे में बताने वाले हैं कि वह आजकल क्या कर रहे हैं।
सागरिका घाटगे
सागरिका घाटगे ने फिल्म में प्रीति सभरवाल की भूमिका निभाई थी। बता दें कि सागरिका ने 2017 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी कर ली और वह पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं।
विद्या मालवडे
विद्या मालवडे ने इस फिल्म में हॉकी टीम के कैप्टन की भूमिका निभाई थी। विद्या 46 साल की हो चुकी हैं और वह मुंबई में योगा क्लास चलाती हैं।
शिल्पा शुक्ला
शिल्पा शुक्ला ने फिल्म में एक ऐसी हॉकी प्लेयर की भूमिका निभाई थी, जो एटीट्यूड में रहती थी और कोच के साथ उसकी नहीं बनती थी। इस फिल्म के बाद शिल्पा शुक्ला फिल्म बीए पास में भी नजर आईं।
चित्राशी रावत
चित्राशी रावत ने इस फिल्म में एक हरियाणवी लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म से चित्राशी को बहुत लोकप्रियता मिली। अब चित्राशी रावत का लुक बहुत बदल चुका है। फिल्म चक दे इंडिया के बाद उन्होंने फैशन, तेरे नाल लव हो गया जैसी फिल्मों में भी काम किया।
तान्या अब्रोल
तान्या अब्रोल ने फिल्म में एक पंजाबी लड़की की भूमिका निभाई थी। तान्या अब्रोल टीवी सीरियलों में नजर आती हैं। उन्होंने सीआईडी और ये है आशिकी जैसे सीरियलों में काम किया है।
आर्या मेनन
आर्या मेनन ने जब फिल्म चक दे इंडिया में काम किया था तो वह 19 साल की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और वह कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।