Saturday, 23 November 2019

इस एक्टर की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को हुआ चटपटा खाने का मन, रोडसाइड भेलपूरी का लिया आनंद

गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं का कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसा होना नेचुरल है। आदिकाल से ही गर्भावस्था में महिलाएं कुछ खट्टा और चटपटा खाने का आनंद लेती रही है। बॉलीवुड जगत में भी जब कोई अभिनेत्री या सितारा प्रेग्नेंट होती है तो वह भी अन्य महिलाओं की तरह ही चटपटा और खट्टा खाने का लुत्फ जरूर उठाती हैं। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता की गर्लफ्रेंड ने भी गर्भावस्था में चटपटे व्यंजन का आनंद उठाया।

Third party image reference
अर्जुन तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड पिछले कई महीने प्रेग्नेंट चल रही है। वह इस समय अपनी गर्भावस्था को इंजॉय कर रही हैं। गर्भावस्था का आनंद लेते हुए उनका कुछ तीखा खाने का मन किया, तो उन्होंने भेलपुरी का स्वाद लेना ठीक समझा। हैरानी होगी कि किसी बड़ी खास जगह से नहीं बल्कि रोडसाइड भेलपूरी वाले से भेलपूरी लेती नजर आई।
गेब्रिएला रोजाना तौर पर प्रेग्नेंसी एक्सरसाइज करने के लिए प्रेग्नेंसी क्लास जाती है। मंगलवार की सुबह भी जब वह प्रेग्नेंसी क्लास से बाहर निकली तो रोडसाइड उन्हें एक भेलपुरी वाला बैठा दिखा गया। भेलपूरी वाले को देखकर उनका चटपटा खाने का मन कर गया। इसके बाद उन्होंने अपने लेवल की परवाह किए बिना ही उस भेलपूरी वाले की भेलपूरी लेकर खाई।
Third party image reference
मीडिया वालों ने गेब्रिएला की कई तस्वीरों को कैमरे में कैद किया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। पैसे की कमी न होने के बावजूद भी गेब्रिएला का इस तरह रोडसाइड भेलपुरी वाले की भेलपुरी खाना लोगों को रास आ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इस अभिनेत्री की प्रशंसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Third party image reference
गैब्रिएला अभिनेता अर्जुन रामपाल की लांग टाइम गर्लफ्रेंड हैं। इनकी पहली मुलाकात एक फैशन शो के दौरान हुई थी। वो लंबे समय से मॉडलिंग में सक्रिय हैं। एक फैशन शो के लिए मॉडलिंग के दौरान ही उनकी मुलाकात अर्जुन से हुई थी। अर्जुन बॉलीवुड के एक तलाकशुदा एक्टर हैं। उन्होंने साल 1998 में मेहर जेसिया से विवाह किया था, जिनसे वो कुछ साल पहले अलग हो चुके हैं। अर्जुन के मेहर से 2 बच्चे हैं, और अब अर्जुन तीसरी बार बाप बनने जा रहे हैं।
Source: Yogen Shah Instagram