Wednesday 6 November 2019

सनी लियोनी की बेटी का बर्थडे सेलिब्रेशन, बेहद क्यूट नजर आई पूरी फैमिली


बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने काम के साथ-साथ अपनी तीनों बच्चों का भी बखूबी ख्याल रख रही हैं। अकसर वह अपने बच्चो के साथ व्यतीत किए गए समय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। सोमवार को उन्होंने बेटी निशा के लिए बर्थडे सेलिब्रेट किया।


सनी की बेटी चार साल की हो गई है। सोशल मीडिया पर सनी की बेटी के बर्थडे की तस्वीरें और वायरल वायरल हो रहे है। सनी लियोनी और डैनियल वीबर ने बेटी निशा के लिए फ्रॉजेन थीम बेस्ड पार्टी होस्ट की। सनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी छोटी एंजल निशा कौर वेबर को बर्थडे की शुभकामनाएं।' सोशल मीडिया पर एक विडियो सामने आया है जिसमें निशा केक काटती हुई नजर आ रही है।

वहीं उनके दोनों बेटे अशर और नोआ सनी और डैनिअल की गोद में मस्ती कर रहे हैं। पूरी फैमिली निशा के बर्थडे को खूब इंजॉय करती नजर आ रही है। बता दें कि सनी लियोनी की 3 बच्चे हैं। बेटी को सनी ने 2017 में गोद लिया था। उस वक्त निशा 21 महीने की थी।

निशा को सनी से पहले 11 कपल ने गोद लेने से मना कर दिया था। यह बात एडोपशन एजेंसी CARA ने बताई थी। डैनियल ने इंस्टाग्राम पर निशा के बर्थडे की तैयारी करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों को देखकर लगता है कि दोनों पैरंटहुड को खूब इंजॉय कर रहे हैं।