Monday, 25 November 2019

अर्जुन रामपाल ने दोनों बेटियों के नाम की अपनी प्रॉपर्टी, जानिए कितना मिला हिस्सा ?

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल 26 नवंबर को 47वां जन्मदिन मनाएंगे। अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ। इनके पिता पंजाबी और मां डच थी। जब अर्जुन छोटे थे, तब उनके माता-पिता अलग हो गए।तलाक के बाद अर्जुन अपनी मां के साथ रहने लगे। अर्जुन उसी स्कूल में पढ़ाई करते थे, जहां उनकी मां टीचर थी। बचपन में उन्होंने गरीबी का सामना किया। बताया जाता है कि उनके पास कभी कभी दो वक्त की रोटी की व्यवस्था भी नहीं होती थी, लेकिन वक्त का चक्र देखिए, आज अर्जुन रामपाल 20 करोड़ के मालिक है। उनकी प्रॉपर्टी की जानकारी एक अंग्रेजी वेबसाइट में दी गई है।
friendship के लिए इमेज परिणाम

पिछले साल 2018 में अर्जुन की मां ग्वेन रामपाल का कैंसर से निधन हो गया। अर्जुन ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की। शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुई, जिनका नाम मायरा और महिका हैं। मेहर जेसिया 1988 में मिस इंडिया रह चुकीं हैं।

सूत्रों की मानें तो अर्जुन रामपाल ने अभी से ही अपने बेटियों के नाम प्रॉपर्टी कर दी है। ये प्रॉपर्टी 30-30 पर्सेंट के हिसाब से की गई है। मेहर जेसिया को प्रॉपर्टी का 30 पर्सेंट हिस्सा मिला है, वहीं महिका का भी 30 पर्सेंट का हिस्सा है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। ये सिर्फ सूत्रों के हवाले से खबर हैं।

loading....

अर्जुन ने अपनी पहचान फैशन डिजाइनर रोहित बल के जरिए बनाई। बताया जाता है कि रोहित बल एक डिस्को में गए थे, जहां उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल से हुई। वो उनसे इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में काम करने का ऑफर दिया। अपने काम को परफेक्ट करने के चलते वो 'सुपरमॉडल' में गिने जाते थे। उन्हें 1994 में 'सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर' चुना गया था।


मॉडलिंग से वो एक्टिंग की दुनिया में आए और साल 2001 में राजीव राय की फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' में काम किया। इस फिल्म में अर्जुन की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद उन्हें फिल्म 'दीवानापन' ऑफर हुई। इस फिल्म में उनके साथ दिया मिर्जा भी नजर आई थी, ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन एक्टिंग की तारीफ जमकर हुई।

अर्जुन को विेलेन के रूप में लोगों ने उन्हें खासा पसंद किया। साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' में उनके विलेन के किरदार को काफी सराहा गया। डॉन', 'राजनीती', 'रावन' और 'रॉकऑन' जैसी फिल्मों में काम करके अर्जुन रामपाल ने खूब नाम कमाया।

आपको बता दें कि हाल ही में अर्जुन ने पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लिया है। तलाक से पहले ही अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस मां बन गईं थीं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी शादी नहीं की है।