सनम बेवफा' सलमान खान के शुरूआती करियर की एक सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म के साथ-साथ गाने भी बहुत हिट हुए थे। इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था चांदनी नाम की एक्ट्रेस ने। पहली फिल्म सुपरहिट रही लेकिन चांदनी की चमक ज्यादा दिनों तक बॉलीवुड में नहीं रही।

'सनम बेवफा' सहित चांदनी ने 1991 से 1996 तक कुल 10 फिल्मों में काम किया, लेकिन असफल फिल्मों की लंबी होती फेहरिस्त को देख उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। बड़े पर्दे पर चांदनी आखिरी बार 1996 में फिल्म 'हाहाकार' में नजर आई थीं। वह 1993 में रिलीज '1942: ए लव स्टोरी' में भी चंदा के किरदार में थीं। बॉलीवुड की रेस में पीछे रह गईं। सनम बेवफा हिट होने का जितना फायदा सलमान को मिला उतना चांदनी को नहीं मिला।
चांदनी का असली नाम नवोदिता शर्मा है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। आज वो चांदनी के नाम से ही जानी जाती हैं। देश छोड़ परदेस में बस चुकीं चांदनी आज दो लड़कियों की मां हैं। आज चांदनी बॉलीवुड से गुमनाम हैं लेकिन विदेश में खूब चर्चा बटोर रही हैं। फिल्मों और चकाचौंध से कोसों दूर चांदनी अब एक डांस टीचर बन गई हैं। अमेरिका में वो डांस सिखाती हैं।
चांदनी अमेरिका के ऑरलेंडो में एक डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। डांस सिखाने के अलावा चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर कई डांस शोज भी कर चुकी हैं असल में चांदनी पांच साल की उम्र से ही मॉडर्न और क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग कर रही थीं। फिल्मों में करियर संवर नही सका तो उन्होंने अपने डांस के सपने को साकार किया। बॉलीवुड से अब चांदनी का कोई नाता नहीं रहा। फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें भूला दिया है और उन्होंने भी इंडस्ट्री को छोड़ दिया है ।