Third party image reference
बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पूरे परिवार के साथ मियामी पहुंची थी। बर्थडे तो निकल हो चुका है लेकिन अभी प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ मियामी में ही हैं। लगता है कि प्रियंका मियामी में अपने परिवार के साथ कुछ दिन छुट्टियां भी मनाना चाहती हैं। मियामी की छुट्टियों से प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें निकलकर सामने आई हैं, जिसमें से एक तस्वीर की वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ रहा है।
Third party image reference
तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बीच के किनारे अपनी मां और पति के साथ बैठकर सिगरेट के कश लगाती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक हाथ से सिगरेट ले रखी है, वही उनकी मां और पति सिगार से कश लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर की वजह से प्रियंका चोपड़ा को लोग सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
Third party image reference
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रियंका को थोड़ी शर्म करने की नसीहत दी है, वहीं ज्यादातर लोगों ने उनको उनकी अस्थमा की बीमारी याद दिलाई है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा अस्थमा की मरीज है जिसका खुलासा उन्होंने खुद ही किया था। अस्थमा में सिगरेट पीना जहर के समान होता है, इसीलिए लोग ऐसा कह रहे हैं। वैसे इस पर प्रियंका चोपड़ा का अभी तक कोई भी रिएक्शन नहीं आया है।
Third party image reference
प्रियंका चोपड़ा पहले भी काफी बार लोगों की आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं। उनके लिए यह सब आम बात है। अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो यह एक्ट्रेस जल्द अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को लेकर दर्शकों के बीच पहुंचने वाली है। इस फिल्म में वो एक्टर फरहान अख्तर के साथ दिखाई देंगी।
Source: Voompla