Saturday, 23 November 2019

ये लो...अब इस एक्टर का बेटा देने आया तैमूर को टक्कर

दुनिया भर में अपनी क्यूटनेस की वजह से मशहूर सैफ अली खान के चिराग तैमूर अली खान के प्रतिद्वंद्वियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। क्यूटनेस के मामले में तैमूर को सबसे कड़ी टक्कर सनी लियोन के बेटे से मिल रही है। सनी लियोन का बेटा देखने में काफी हद तक तैमूर के जैसा ही लगता है और उसकी क्यूटनेस दमदार है। लोग सनी के बेटे आशेर सिंह को तैमूर की दूसरी कॉपी बताते हैं। अब इस कड़ी में एक और स्टार किड शामिल हो गया है। सनी के बेटे के बाद अब एक एक्टर का बेटा भी तैमूर अली खान को कड़ी टक्कर देने आया है।

Third party image reference
हिंदी सिनेमा की कई पिक्चरों में काम कर चुके टैलेंटेड अभिनेता फ्रेडी दारूवाला का बेटा तैमूर का मुकाबला करने लायक है। वह भी काफी क्यूट है। उसकी चमचमाती क्यूटनेस के आगे तैमूर भी फीका लगता है। फ्रेडी के बेटे का नाम इवान है। इवान का जन्म इसी साल मार्च महीने में हुआ था, वह कम से कम 5 महीने का हो चुका है।
Third party image reference
फ्रेडी दारूवाला का बेटा ईवान देखने में इतना क्यूट है कि कोई भी उसे गोद में लेकर अपने दिल को तसल्ली दे सकता है। उसके चेहरे पर एक ऐसी मासूमियत है कि देखकर कठोर से कठोर इंसान भी मासूम हो जाए। फ्रेडी दारूवाला को हाल ही में अपने इस बेटे के साथ क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपने बेटे को गोद में लेकर पोज देते नजर आए।

Third party image reference


गौरतलब हो कि फ्रेडी दारूवाला को मुख्य रूप से फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाने के लिए पहचाना जाता है। वह कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुके हैं। सलमान खान की फिल्म रेस 3 में भी वह एक सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हॉलीडे' में भी काम किया था। फ़ोर्स 2, कमांडो 2 और उम्मीद जैसी पिक्चरों में भी यह अभिनेता अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ चुका है।