Image- inextlive.com
नमस्कार, फिल्म स्टार्स को अपनी हर एक हरकत सोच समझकर करनी पड़ती है। हर समय करोड़ों लोगों की नज़र उन्हीं पर रहती है जो उन्हें आसान ट्रोल टारगेट बना देता है। कई बार कुछ स्टार्स सीमा लाँघ देते हैं जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच जाती है। ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर' फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री 'वाणी कपूर' ने भी हाल ही में कुछ ऐसा ही किया।
Image- youtube.com
वाणी ने ऐसी हरकत कर दी है जिसने भगवान श्री राम के भगतों को ठेस पहुंचाई है। दरअसल वाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से खुद की एक तस्वीर शेयर की। फोटो में वह एक टॉप पहने हुए दिख रहीं हैं जिस पर भगवान राम का नाम लिखा हुआ है।
Image- instagram.com
भगवान राम के नाम से पूरे टॉप पर पैटर्न बना हुआ है। वाणी का यह टॉप काफी छोटा है, सोशल मीडिया यूज़र्स से भगवान राम का ये अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ। लोगों ने वाणी के इस पहनावे को 'वल्गर' तक कह दिया है, यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Image- instagram.com
लेकिन अब ये मुद्दा और गंभीर हो गया है क्योंकि इस मामले की शिकायत मुंबई के 'एनएम मार्ग पुलिस स्टेशन' में कर दी गयी है। शिकायत 'रमा सावंत' द्वारा की गयी है, रमा ने पुलिस के कहने पर अपना बयान भी रिकॉर्ड करवा दिया है।
Image- youtube.com
कंप्लेंट के मुताबिक वाणी पर आईपीसी के आर्टिकल 215A के तहत कार्यवाही होनी चाहिए, उन्हें इसकी कड़ी सज़ा मिल सकती है। वाणी ने फोटो अपने अकाउंट से हटा दी है लेकिन यह तस्वीर जमकर वायरल हो गयी है। आपको क्या लगता है, वाणी कितनी गलत हैं? अपने विचार कमैंट्स में बताएं।