Saturday, 23 November 2019

धोखा मत खा जाना! सनी लियोन की गोद में तैमूर नहीं बल्कि उनका खुद का बेटा है

हिंदी फिल्मों की आइटम गर्ल सनी लियोन के जुड़वा बेटों में से एक बेटे की तुलना हमेशा से ही तैमूर अली खान से की जाती रही है। वाकई सनी का एक बेटा तैमूर को क्यूटनेस के मामले में टक्कर देता है। वह देखने में बहुत क्यूट है और अब जब वह पहले से बड़ा हो गया है तो उसकी मासूमियत वाली शक्ल काफी हद तक तैमूर से मिलने लगी है। हाल ही में सनी को अपने बेटे के साथ देखा गया। यकीन मानिये आप भी उसे पहली नजर में तैमूर अली समझ बैठेंगे।

Third party image reference
गुरुवार 11 जुलाई की शाम सनी लियोन अपने बेटे को प्ले स्कूल से लेने पहुंची। इस दौरान वह अपने बेटे को गोद में लिए नजर आई। सनी लियोन की गोद में जो बेटा है, वह काफी हद तक तैमूर लग रहा है। पहली नजर में हम भी धोखा खा गए। उधर सोशल मीडिया पर भी लोगों का कुछ हमारा वाला ही हाल है। लोग भी सनी लियोन की गोद में उनके बेटे को पहली नजर में देखकर तैमूर समझ बैठे।दो जुड़वा बेटों के अलावा सनी की एक बेटी भी है, जिसे उन्होंने 2 साल पहले गोद लिया था। उनकी बेटी का नाम निशा कौर है। निशा एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी लेकिन अब नहीं सनी लियोन ने निशा की जिंदगी को बदल कर रख दिया है। आज निशा कौर भी किसी सितारे से कम नहीं है।

Third party image reference
निशा सनी लियोन की कम और पापा डेनियल की ज्यादा प्यारी है। वैसे भी बेटियां अपने पापा की परी होती हैं। जब भी सनी लियोन अपने बच्चों के साथ आउटिंग पर निकलती है तो बेटी निशा अपने पापा डेनियल के साथ ही दिखाई देती है। कभी निशा डेनियल की गोद में होती है तो कभी वह पापा का हाथ थाम कर चलती नजर आती है।
अब चलते हैं सनी लियोन के वर्क फ्रंट की ओर, इन दिनों सनी लियोन एक ऐसे प्रोजेक्ट पर व्यस्त हैं जिसमें उन्हें एक बिहारी किरदार को निभाना है, उसके लिए वह बिहारी भाषा को सीख रही हैं। हाल ही में सनी लियोन का वीडियो सांग 'फंक लव' रिलीज हुआ है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना अपकमिंग फिल्म 'झूठा कहीं का' है।
Source: Viral Bhayani Instagram