
प्रियंका चोपड़ा
सलमान खान फिल्म भारत का प्रमोशन कर रहे थे तो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के विरुद्ध काफी कुछ कहा था. दरअसल प्रियंका ने शादी के लिए फिल्म भारत को छोड़ दिया, जिससे सलमान खान खफा हो गए. इसी वजह से दोनों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई.
विवेक ओबेरॉय
सलमान और विवेक ओबरॉय की दुश्मनी बहुत पुरानी है. जब सलमान ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप में थे तो विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान के खिलाफ कुछ बातें कही थी, जिससे विवेक ओबरॉय सलमान के निशाने पर आ गए और सलमान ने उनको अपना दुश्मन मान लिया. इससे विवेक ओबरॉय का करियर भी खतरे में पड़ गया.
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर की शक्ल देखना भी सलमान खान को पसंद नहीं है, क्योंकि अर्जुन कपूर का अफेयर सलमान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा के साथ चल रहा है. आए दिन इन दोनों को साथ घूमते हुए देखा जाता है और सलमान को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं है.
अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सलमान से कुछ कह दिया था. दरअसल सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे तो अरिजीत ने पलटकर सलमान को जवाब दिया कि आप लोगों ने मुझे सुला दिया. अरिजीत की यह बात सलमान को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वह उनसे खफा हो गए.
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर अक्सर ट्विटर पर विवादित बयान देते रहते हैं. ऋषि कपूर ने सोनम कपूर की शादी में सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी से किसी बात पर लड़ाई कर ली थी, जिससे सलमान खान नाराज हो गए.