Monday, 25 November 2019

मुश्किल एक्सरसाइज करते दिखीं मलाइका, अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने किया कमेंट, देखिए वीडियो

 बॉलीवुड की मुन्नी यानी मलाइका अरोड़ा Malaika Arora अक्सर अपनी ड्रेस और अपनी लव-लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही उनका फिटनेस वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा Malaika Arora ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा Malaika Arora एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं, ये उनका योगा क्लास का वीडियो है और ये उनके फॉलोअर्स के लिए मंडे मोटिवेशन है।

मलाइका अरोड़ा Malaika Arora ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, दुनिया कई चुनौतियों के साथ बेहद खूबसूरत है। हम अपनी यात्रा में बदलते हैं। एक चीज जिसकी लगातार जरूरत होती है वो है शक्ति। मेरा मंत्र हमेशा से रहा है, हमे झुकना सीखना चाहिए ताकि हम शायद ही कभी टूट सकें।
साथ ही मलाइका अरोड़ा Malaika Arora के इन वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी आते हैं, और बॉलीवुड के उनके दिग्गज साथी तो दिल खोलकर अपनी राय रखते हैं।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ऐसा ही एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें वे योग कर रही हैं, और इस वीडियो पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के चाचा और बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) तथा कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान Farah Khan ने कमेंट किए हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस योग वीडियो पर बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान Farah Khan ने बहुत ही दिलचस्प कमेंट किया है। फराह खान Farah Khan ने लिखा हैः 'ओह माय गॉड कमीनी।'

इस तरह फराह खान Farah Khan ने मलाइका अरोड़ा Malaika Arora से अपनी दोस्ती के चलते उन्हें लेकर मजाक किया है। वहीं, अर्जुन कपूर Arjun Kapoor के चाचा और बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर Sanjay Kapoor ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है, और लिखा हैः 'वाह!!!'

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा Malaika Arora इन दिनों अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्हें कई जगह बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर Arjun Kapoor के साथ स्पॉट किया गया है।