Friday, 29 November 2019

अजय के साथ रेड में नजर आईं दादी का हुआ निधन, एक्टिंग से पुष्मा जोशी ने जीता है सबका दिल

बॉलीवु़ड एक्टर अजय देवगन इन दिनों फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर के चलते सुर्खियों में हैं। अजय पिछले साल फिल्म रेड में नजर आए थे। इस फिल्म में अजय के साथ एक एक्ट्रेस पुष्पा जोशी भी नजर आईं थीं। अम्मा के नाम से सोशल मीडिया पर पुष्पा जोशी को हर कोई जानता था लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं रही हैं। अजय के साथ रेड में काम कर चुकीं पुष्पा जोशी का हाल ही में निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उनका निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते अपने घर में फिसल कर गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें फ्रैक्चर हुआ था।
वहीं पुष्पा जोशी के निधन के बाद फिल्म रेड के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पुष्पा जोशी के साथ एक पिक्चर शेयर की है। इस पिक्चर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, 'पुष्पा जोशी जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। मेरे डायरेक्शन करियर में रेड में आपको एक्टिंग करते देखना बहुत अहम था। आप सेट और उससे बाहर भी हंसमुख और जीवंत थीं। हम आपको बहुत मिस करेंगे।
Very sad to hear about the passing away of Pushpa Joshi ji. One of the highlights of my directing career was watching you perform in RAID. You were a live wire on and off the sets. Wherever you are you will be smiling and spreading happiness Dadi ji. We will miss you. RIP.
View image on Twitter
196 people are talking about this
बता दें कि, फिल्म रेड में अम्मा ने सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था। फिल्म के दौरान उनकी खूब चर्चा हुई थी। हर कोई उनकी तारीफें कर रहा था। 85 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। इस फिल्म के बाद उनकी इतनी तारीफें हुईं कि उन्हें फेविक्विक की एड फिल्म में भी काम करने का मौका मिला।

सोशल मीडिया पर लोग उन्हें स्वैग वाली दादी के नाम से जानने लगे थे क्योंकि उस एड में उनका स्वैग ही नजर आया था। रेड में अम्मा के काम से काजोल भी काफी इंप्रेस हुई थीं। काजोल ने खुद ट्विटर पर तब वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में अम्मा फिल्म की कास्ट के बारे में बता रही थीं और सभी से फिल्म देखने की अपील करती दिखीं थीं। फिलहाल अब उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें याद कर रहे हैं।