Saturday, 23 November 2019

टीवी की इस खूबसूरत अभिनेत्री के पति को थी यह बुरी लत, जानकर नहीं होगा विश्वास

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। आप भी उन्हें बहुत अच्छी तरीके से जानते होंगे और उनके शानदार अभिनय से बहुत अच्छी तरीके से वाकिफ होंगे। दिव्यांका त्रिपाठी कई साल से 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में नजर आ रही हैं। लंबे समय से टीवी पर प्रसारित हो रहे इस सीरियल में दिव्यांका के इशिता वाले किरदार को लोग खूब प्यार देते हैं। लंबे समय से चले आ रहे इशिता के किरदार पर अब भी लोग बराबर प्यार लुटा रहे हैं।

Third party image reference
छोटे पर्दे की ये खूबसूरत अभिनेत्री शादीशुदा है। दिव्यांका के पति टीवी के जाने माने अभिनेता विवेक दहिया हैं। पति से वह बेपनाह मोहब्बत करती हैं। दिव्यांका और विवेक की जोड़ी बहुत मशहूर है। जिस तरह लोग दिव्यंका त्रिपाठी के किरदारों को खूब पसंद करते हैं वैसे ही उनकी और उनके पति की जोड़ी को भी पसंद करते हैं। उनके पति के बारे में लोग बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन जो हम बताने जा रहे हैं वह शायद आपको भी नहीं पता होगा। यह बात दिव्यांका त्रिपाठी के पति की बुरी लत से जुड़ी है।
Third party image reference
टीवी जगत की यह मशहूर अभिनेत्री के पति विवेक दहिया एक बुरी लत के शिकार रह चुके हैं। इस बात के बारे में दिव्यांका भी अच्छे से जानती हैं। हालाकि विवेक की यह लत दिव्यांका से मिलने से पहले ही छूट गई थी मगर, दिव्यांका ने यह जान कर भी अपने रिश्ते में इस बात को कभी तवज्जो नहीं थी। बेहद सीधे दिखने वाले दिव्यांका के हसबैंड विवेक को जुआ खेलने की आदत थी। 3 साल तक वह इस गंदी लत के गिरफ्त में रहे थे। यह बात उन्होंने खुद ही एक्सेप्ट भी की थी।

Third party image reference
दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने अपने जुए की लत के बारे में खुद एक इंटरव्यू में बोला था- जुए में मैं कुछ ही घंटे में ढेर सारा पैसा कमा लेता था जो मुझे बहुत अच्छा लगने लगा था। मैं धीरे-धीरे इसकी गिरफ्त में जाता गया या कह सकते हैं कि मैं इसकी गिरफ्त में पहुंच चुका था। मगर, जब मैं हारा तो अपनी कार तक हार गया था इस खेल में। यह एक बुरी लत थी। एक दिन मैं जिस टैक्सी में बैठ कर कसीनो घर लौट रहा था उसने मुझे बताया कि उसे भी यह बुरी लत थी। इस वजह से उसकी वाइफ तक उसे छोड़ कर चली गई थी।’ ड्राइवर की इन बातों ने विवेक के मन में डर पैदा कर दिया और तब जा कर उन्होंने जुआ खेलना छोड़ा।
Source: Her Zindagi