भिनेता राजीव सेन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में बने हुए है, कुछ माह पहले ही इन्होने टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस चारु आसोपा संग शादी की थी, और अब बहुत जल्द वो पापा भी बनने वाले है| जानकारी के लिए बता दें की राजीव बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन के सगे भाई है|
अभी फ़िलहाल राजीव मॉडलिंग और बिज़नेस करते है| बिज़नेस में वो साल का करोड़ो कमाते है और बहुत जल्द वो बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाले है| राजीव ने अपने करियर में अब तक सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे पॉपुलर शो में काम किया है|
इनकी पत्नी चारु आसोपा टीवी के कई शो में काम कर चुकी है और इन दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है| शादी के बाद दोनों इटली, इंडोनेशिया और स्विट्जरलैंड में हनीमून मनाने गए थे| शादी से पहले दोनों ने 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया था|